8 मार्च/नेपियर (CRICKETNMORE) । न्यूजीलैंड ने अपना जीत अभियान जारी रखते हुए अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराकर वर्ल्ड कप में अपनी लगातार पांचवीं जीत हासिल करी। गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शनों की बदौलत पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान को 186 रन पर आउट कर दिया और न्यूजीलैंड ने 36.1 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।


देखें मैच का पूरा स्कोरकार्ड


छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड को कप्तान मैकुलम  ने पिछले मैचों की तरह इस बार भी धमाकेदार शुरूआत दी औऱ 5.5 ओवर में 54 रन जोड़ डाले। मैकुलम ने 19 गेदों में 6 चौकों और 1 छक्के की मदद से 42 रन की पारी खेली। मोहम्मद नबी ने मैकुलम को आउट कर अफगानिस्तान को पहली सफलता दिलाई। लेकिन इसके बाद के 123 रन जोड़ने के लिए न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। कीवी बल्लेबाजों ने ये 123 रन 30 ओवरों में बनाए। इसके बाद मार्टिन गुप्टिल और केन विलियम्सन ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 57 रन जोड़े। शापूर जारदान ने विलियम्सन को शेनवारी के हाथों कैच करा कर इस साझेदारी को तोड़ा। गुप्टिल ने संभलकर बल्लेबाजी करी औऱ 76 गेदों में 57 रन की पारी खेली। 143 रन के कुल स्कोर पर वह दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए। 

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान के बललेबाज डेनियल विटोरी और ट्रैंट बोल्ट की कहर बरपाती गेंदबाजी के सामनें नहीं टिक पाए और अफगानिस्तान के 6 विकेट केवल 59 रन पर ही गिर गए। इसके बाद नजीबुल्लाह और समीउल्लाह शेनवारी ने मिलकर शानदार बल्लेबाजी करके अफगानी पारी को संभाला और सातवें विकेट के लिए 86 रन जोड़े। नजीबुल्लाह ने 56 और शेनवारी ने 54 रन की शानदार पारी खेली। अंत में हामिद हसन के 16 रन की बदौलत अफगानिस्तान ने 186 रन का स्कोर खड़ा किया। 

न्यूजीलैंड की तरफ से डेनियल विटोरी ने 10 ओवर में 18 रन देकर 4 बेहतरीन विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच बने। इसके अलावा ट्रैंट बोल्ट ने 3, कोरे एंडरसन 2 औऱ एडम मिल्न ने 1 विकेट लिया। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार