New Zealand vs Bangladesh ODI: विल यंग (Will Young) और कप्तान टॉम लैथम (Tom Latham) की शानदार पारियों के दम पर न्यूजीलैंड ने रविवार (17 दिसंबर)को डुनेडिन में खेले गए पहले वनडे में डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार बांग्लादेश को 44 रन से हरा दिया। इसके साथ ही न्यूजीलैंड ने तीन मैच की सीरीज 1-0 की बढ़त बना ली है।

Advertisement

बारिश से बाधित मुकाबले में ओवरों की संख्या घटाकर 30 ओवर प्रति पारी कर गई। जिसके बाद न्यूजीलैंड 7 विकेट के नुकसान पर 239 रन बनाए। न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही और 5 रन के कुल स्कोर तक रचिन रविंद्र (0) और हेनरी निकोलस (0) आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद यंग और लैथम ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 171 रनों की साझेदारी की।

Advertisement

यंग ने 84 गेंदों में 14 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 105 रन बनाए। वहीं लैथम ने 77 गेंदों में 92 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 9 चौके और 3 छक्के जड़े। मेजबान टीम के चार बल्लेबाज रनआउट होकर पवेलियन लौटे।

बांग्लेदश के लिए शोरफुल इस्लाम ने 2 विकेट, मेहदी हसन मिराज ने 1 विकेट हासिल किया। 

डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार बांग्लादेश को 30 ओवर में 245 रन का लक्ष्य मिला। लेकिन टीम निर्धारित ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 200 रन के स्कोर तक ही पहुंच सकी। अनामुल हक ने 43 रन, अफीफ होसैन ने 38 रन, तौहीद हृदोय ने 33 रन और मेहदी हसन मिराज ने नाबाद 28 रन की पारी खेली।

Also Read: Live Score

Advertisement

न्यूजीलैंड के लिए जोश क्लार्कसन,ईश सोढ़ी और एडम मिल्ने ने 2-2 विकेट, जैकब डफी,विलियम ओरोरके और रचिन रविंद्र ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार