न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए तीसरे टी-20I में 8 विकेट से हराकर पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है। तीसरे टी-20 मैच में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 136 रन बनाए लेकिन कीवी टीम ने इस लक्ष्य को आसान बनाते हुए 16.2 ओवर में सिर्फ 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

Advertisement

इस मैच में कीवी टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और उनके गेंदबाजों ने अपने कप्तान के इस फैसले को बिल्कुल सही साबित कर दिखाया। साउथ अफ्रीका की शुरुआत इस मैच में भी काफी खराब रही और ओपनर वियान मुल्डर बिना खाता खोले ही लॉकी फर्ग्यूसन का शिकार हो गए। टोनी डी जोर्जी से भी अफ्रीकी टीम को काफी उम्मीदें थीं लेकिन वो भी 18 गेंदें खेलने के बाद सिर्फ 15 रन ही बना पाए।

Advertisement

जॉर्ज लिंडे ने 23 रन बनाए जबकि नकोबानी मोकोएना ने सबसे ज्यादा 26 रनों का अहम योगदान दिया। बाकी बल्लेबाज भी विकेट पर संघर्ष ही करते रहे और अंत में पूरी टीम 136 रन ही बना पाई। कीवी टीम के लिए मिचेल सैंटनर, बेन सीयर्स और काइल जैमीसन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2-2 विकेट लिए।

Also Read: LIVE Cricket Score

जवाब में एक छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी टीम को तूफानी शुरुआत मिली और पावरप्ले में ही साउथ अफ्रीकी टीम के लिए ये मैच खत्म हो गया। डेवोन कॉनवे और टॉम लाथम की जोड़ी ने 11 ओवर्स में पहले विकेट के लिए 96 रनों की साझेदारी करके इस मैच को कीवी टीम के लिए आसान कर दिया। आउट होने से पहले कॉनवे ने 39 रन बनाए जबकि लाथम ने नाबाद 63 रन बनाए और अपनी टीम को मैच जितवा दिया। साउथ अफ्रीका के लिए एकमात्र विकेट कप्तान केशव महाराज ने लिया। अब अफ्रीकी टीम को अगर सीरीज जीतनी है तो उन्हें बाकी बचे दोनों मैच जीतने होंगे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार