New Zealand vs Bangladesh: कप्तान मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) की शानदार गेंदबाजी के दम पर न्यूजीलैंड ने रविवार (31 दिसंबर) को माउंट मॉन्गनुई में खेले गए तीसरे और आखिरी टी-20 इंटरनेशनल में डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार 17 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म की। गेंद औऱ बल्ले से योगदान के लिए सैंटनर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही औऱ 49 रन के कुल स्कोर तक 5 विकेट गिर गए। फिन एलेन एक छोर पर टिके रहे लेकिन दूसरे छोर पर विकेट गिरते रहे। एलेन ने 31 गेदों में 38 रन की पारी खेली। उनके पवेलियन लौटने के बाद जेम्स नीशम ने छठे विकेट के लिए 46 रन जोड़े। जिमी नीशम ने 20 गेंदों में नाबाद 28 रन, वहीं सैंटनर ने 20 गेंद में नाबाद 18 रन बनाए। 14.4 ओवर के बाद मिचेल सैंटनर का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 95 रन था, फिल बारिश ने खलल डाला औऱ मैच पूरा नहीं हो सका। 

Advertisement

बांग्लादेश के लिए महेदी हसन और शोरफुल इस्लाम ने 2-2 विकेट लिए।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद बांग्लादेश 19.2 ओवर में 110 रन पर ऑलआउट हो गई। कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने सबसे ज्यादा 17 रन बनाए। बांग्लादेश के छह खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके।

Also Read: Live Score

न्यूजीलैंड के लिए सैंटनर ने 16 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। टिम साउदी, एडम मिल्ने और बेन सियर्स ने 2-2 विकेट अपने खाते में डाले।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार