Mitchell Santner's Reaction: भारतीय टीम ने रविवार (9 मार्च) को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया हैं। यह तीसरी बार है जब भारत ने यह खिताब अपने नाम किया है। 

Advertisement

न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने हार के बाद बातचीत में कहा कि उनकी टीम ने उम्मीद से 20-25 रन कम बनाए। हालांकि उन्होंने इस मुकाबले में भारत को कड़ी टक्कर देने के लिए अपने खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की। 

Advertisement

मैच के बाद सैंटरन ने कहा, “ यह हमारे लिए एक अच्छा टूर्नामेंट रहा। हमें पूरे सफर में चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन जिस तरह हमने एक ग्रुप के रूप में खु़द को विकसित किया, और कुछ अच्छा क्रिकेट खेला वह काबिल-ए-तारीफ़ है। आज हमें एक बेहतर टीम ने हराया। हमारे ग्रुप ने बहुत सारी अच्छी चीजें की और अलग-अलग समय पर हर किसी ने योगदान दिया। एक कप्तान और एक टीम के तौर पर आप यही सभ चाहते हैं।  हमने अच्छी गेंदबाज़ी की, लेकिन पावरप्ले के बाद कुछ विकेट गंवा दिए और फिर उन्होंने हम पर दबाव बना दिया। उनके स्पिनर्स ने जिस तरह गेंदबाज़ी की, उसका पूरा श्रेय उन्हें जाता है। वे वर्ल्ड-क्लास गेंदबाज़ हैं। हम अपनी उम्मीद से 20-25 रन कम रह गए।”

बता दें कि इस मुकाबले में सैंटनर बल्लेबाजी में तो खास योगदान नहीं दे पाए, लेकिन गेंदबाजी में शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर का अहम विकेट उनके खाते में आया। 

गौरतलब है कि इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 251 रन बनाए। जिसमें डेरिल मिचेल ने 63 रन और माइकल ब्रेसवेल ने नाबाद 53 रन की पारी खेली। इसके जवाब में भारतीय टीम ने 1 ओवर बाकी रहते हुए 4 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली। भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने 83 गेंदों में 76 रन की विजयी पारी खेली, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार