New Zealand Women vs South Africa Women 5th T20 Match Prediction: न्यूजीलैंड महिला और साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के बीच टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला बुधवार, 25 मार्च को हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार सुबह 07:15 बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच मौजूदा टी20 सीरीज का पिछला मुकाबला वेलिंगटन में खेला गया था जहां न्यूजीलैंड की टीम ने 18.3 ओवर में 160 रनों का टारगेट हासिल करके साउथ अफ्रीका को 6 विकेट से धूल चटाई। खास बात ये है कि इसी के साथ उन्होंने पांच मैचों की सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है।

Advertisement

NZ-W vs SA-W 5th T20: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - बुधवार, 25 मार्च 2025
समय - 07:15 AM IST
वेन्यू - हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च

Hagley Oval, Christchurch Pitch Report

न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 इंटरनेशनल का पांचवां मुकाबला क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टॉस जीतने वाली टीम रन चेज़ करना थोड़ा ज्यादा पसंद करती है। इस मैदान पर अब तक कुल 17 टी20 इंटरनेशनल खेले गए हैं जिसमें से 10 रन चेज़ और 07 रन डिफेंड करने वाली टीम ने जीते। यहां T20 में पहली इनिंग का औसत स्कोर 155 रन रहा है।

Advertisement

NZ-W vs SA-W T20 Head To Head Record

कुल - 21
न्यूजीलैंड - 15
साउथ अफ्रीका - 05
बेनतीजा - 01

NZ-W vs SA-W 5th T20 : Where to Watch?

Advertisement

इस सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर सोनी स्पोर्टस नेटवर्क पर देख पाएंगे। इसके अलावा आप OTT प्लेटफॉर्म सोनी लिव ऐप और फैनकोर्ड ऐप पर भी न्यूजीलैंड-साउथ अफ्रीका सीरीज के मुकाबले इन्जॉय कर सकते हो।

NZ-W vs SA-W 5th T20: Player to Watch Out For

न्यूजीलैंड महिला टीम से अमेलिया केर और सोफी डिवाइन स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर साउथ महिला अफ्रीका टीम की तो लौरा वोलवार्ड और नदीन डी क्लर्क अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।

Advertisement

New Zealand Women vs South Africa Women 5th T20 Probable Playing XI

New Zealand Women 5th T20 Probable Playing XI: इसाबेला गेज़ (विकेटकीपर), जॉर्जिया प्लिमर, अमेलिया केर (कप्तान), सोफी डिवाइन, ब्रुक हॉलिडे, मैडी ग्रीन, इज़ी शार्प, सुजी बेट्स, जेस केर, लेहा ताहुहु, रोज़मेरी मैयर।

South Africa Women 5th T20 Probable Playing XI: ताज़मिन ब्रित्स, सुने लुस, लौरा वोलवार्ड (कप्तान), एनेरी डर्कसन, क्लो ट्राईऑन, नादिन डी क्लर्क, कायला रेनेके, कराबो मेसो (विकेटीकपर), मसाबाता क्लास, अयंदा ह्लुबी, नॉनकुलुलेको म्लाबा।

Advertisement

New Zealand Women vs South Africa Women Today's Match Prediction

इस टी20 सीरीज के पांचवें मुकाबले में न्यूजीलैंड महिला टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।

NZ-W vs SA-W 5th T20 Match Prediction, NZ-W vs SA-W Pitch Report, Today's Match NZ-W vs SA-W, NZ-W vs SA-W Prediction, NZ-W vs SA-W Predicted XIs, Cricket Tips, NZ-W vs SA-W Pitch Report, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Injury Update of the match between New Zealand Women vs South Africa Women

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार