1 जून। 137 रन का पीछा करने उतरी न्यजीलैंड की टीम केवल ओवर में बिना कोई विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। न्यूजीलैंड की ओर से मार्टिन गप्टिन (73) ने रन बनाए तो वहीं कॉलिन मुनरो (58 )ने रनों की पारी खेली। न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 10 विकेट से हरा दिया। न्यूजीलैंड ने 17वें ओवर में ही जीत हासिल कर ली।

Advertisement

दोनों ने मिलकर असानी के साथ न्यूजीलैंड को जीत दिला दी। श्रीलंका का कोई भी गेंदबाज दोनों ओपनर बल्लेबाजों को परेशान नहीं कर पाया। 

Advertisement

इससे पहले  मैट हेनरी के नेतृत्व में अपने गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन के बूते न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने सोफिया गार्डन्स मैदान पर जारी आईसीसी विश्व कप-2019 के अपने पहले मुकाबले में श्रीलंका को 135 रनों पर समेट दिया।

श्रीलंका की टीम 29.2 ओवरों का सामना कर सकी। उसकी ओर से कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने सबसे अधिक नाबाद 52 रन बनाए जबकि कुशल परेरा ने 29 और थिसिरा परेरा ने 27 रनों का योगदान दिया। न्यूजीलैंड की ओर से हेनरी और लॉकी फग्र्यूसन ने तीन-तीन विकेट लिए। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार