आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के पहले सेमीफाइनल में इंग्लैंड का सामना न्यूज़ीलैंड से हो रहा है जहां कीवी कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया है। लॉर्डस में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप फाइनल के दो साल बाद इंग्लैंड और न्यूजीलैंड फिर से आईसीसी के एक और इवेंट के बड़े मैच में आमने- सामने हैं।

Advertisement

इस मैच में कीवी टीम की प्लेइंग इलेवन में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है। जबकि इंग्लिश टीम ने जेसन रॉय की जगह सैम बिलिंंग्स को अपनी प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है। इयोन मोर्गन की अगुवाई वाली इंग्लैंड खेल के तीनों विभागों में शानदार रही है और टूर्नामेंट से पहले की पसंदीदा टीम ग्रुप 1 में शीर्ष पर रही।

Advertisement

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-

इंग्लैंड: इयोन मोर्गन (कप्तान), मोइन अली, जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर, क्रिस जॉर्डन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, आदिल राशिद, सैम बिलिंग्स, क्रिस वोक्स, मार्क वुड।

न्यूजीलैंड: केन विलियमसन (कप्तान), ट्रेंट बोल्ट, डेवोन कॉनवे, मार्टिन गुप्टिल, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, एडम मिल्ने।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार