Nicholas Pooran Record: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) का पांचवां मुकाबला बुधवार, 01 मार्च को लखऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स (LSG vs DC) के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में मेजबान टीम के विस्फोटक बल्लेबाज़ निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) एक बेहद ही खास रिकॉर्ड बना सकते हैं।

Advertisement

केएल राहुल का महारिकॉर्ड तोड़ने का मौका: 30 वर्षीय निकोलस पूरन इकाना के ग्राउंड पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 30 रनों की पारी खेलते हैं तो वो आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए 1,411 रन पूरे कर लेंगे और इसी के साथ आईपीएल टूर्नामेंट के इतिहास में LSG के सबसे कामयाब बल्लेबाज़ बन जाएंगे। गौरतलब है कि फिलहाल उनके नाम 43 आईपीएल मैचों (LSG के लिए) में 1,381 रन दर्ज हैं।

Advertisement

ये रिकॉर्ड मौजूदा समय में केएल राहुल के नाम दर्ज है जिन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए 38 मैचों में 41.47 की औसत से 1,410 रन बनाए। याद दिला दें कि केएल राहुल ने साल 2022 से लेकर साल 2024 तक LSG की कैप्टेंसी भी की है।

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए सर्वाधिक रन

  • केएल राहुल - 38 मैचों में 1,410 रन
  • निकोलस पूरन - 43 मैचों में 1,381 रन
  • आयुष बडोनी - 56 मैचों में 963 रन
  • मार्कस स्टोइनिस - 40 मैचों में 952 रन
  • क्विंटन डी कॉक - 30 मैचों में 901 रन

बता करें अगर निकोलस पूरन की तो ये कैरेबियन सुपरस्टार टी20 क्रिकेट के सबसे बड़े खिलाड़ियों में से एक है। वो अब तक अपने करियर में कुल 443 टी20 मैच खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने लगभग 30 की औसत और 148 की स्ट्राइक रेट से 10,371 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 4 सेंचुरी और 63 हाफ सेंचुरी ठोकी। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि वो IPL 2026 टूर्नामेंट में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए कितने रन बनाते हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

लखनऊ सुपर जायंट्स का पूरा स्क्वाड: ऋषभ पंत (कप्तान), एडेन मार्कराम, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीत्ज़के, मुकुल चौधरी, अक्षत रघुवंशी, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, मिचेल मार्श, अब्दुल समद, वानिन्दु हसरंगा, शाहबाज अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, आयुष बडोनी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, एम. सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह, आकाश सिंह, प्रिंस यादव, अर्जुन तेंदुलकर, एनरिक नॉर्खिया, नमन तिवारी, मयंक यादव, मोहसिन खान।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार