आईपीएल-13 के अपने दूसरे मैच में मात खाने वाली चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने मंगलवार को कहा है कि टीम को नो बॉल फेंकने का खामियाजा भुगतना पड़ा। राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 216 रन बनाए। चेन्नई पूरे ओवर खेलने के बाद 200 रन ही बना सकी।

Advertisement

चेन्नई ने पूरे मैच में तीन नो बॉल फेंकी जिसमें से दो नो बाल लुंगी एंगिडी ने आखिरी ओवर में फेंकी जिन पर दो छक्के पड़े।

Advertisement

धोनी मैच के बाद कहा, "उनके स्पिनरों ने ज्यादा कुछ अलग करने की कोशिश नहीं की, लेकिन हमारे स्पिनरों ने शुरुआती ओवरों में ऐसा नहीं किया। किसी एक को कुछ न कहते हुए मेरा कहना है कि हम नियंत्रण कर सकते थे। हम नो बॉल पर नियंत्रण कर सकते थे। अगर हमने नो बॉल नहीं फेंकी होती तो हम 200 रनों का पीछा कर रहे होते और यह एक अच्छा मैच होता।"

217 रनों के लक्ष्य के पीछा करने उतरी चेन्नई के लिए किसी का बल्ला चला तो वो था फाफ डु प्लेसिस का। फाफ ने 37 गेंदों पर सात छक्के और एक चौके की मदद से 72 रनों की पारी खेली।

धोनी ने फाफ की तारीफ करते हुए कहा, "फाफ ने शानदार बल्लेबाजी की। अहम चीज स्थिति के साथ तालमेल बिठाना है। जब स्पिनर छोटी गेंद कर रहे थे जरूरी था कि मिड ऑन के ऊपर से मारा जाए न कि स्कावयर लेग के क्योंकि गेंद नीची रह रही थी। मुझे लगता है कि फाफा ने यही किया।"

Advertisement

धोनी ने कहा कि राजस्थान के गेंदबाजों को भी श्रेय देना चाहिए।

उन्होंने कहा, "आपको उनके गेंदबाजों को श्रेय देना होगा। काफी सारी ओस थी। वो जानते थे कि किस लैंग्थ पर गेंदबाजी करनी है।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार