2 जुलाई, कोलंबो (CRICKETNMORE)। इन दिनों श्रीलंकाई क्रिकेट अधर में लटकती हुई दिखाई पड़ रही है। लगातार श्रीलंकाई क्रिकेट में ऐसे बड़े से बड़े क्रिकेटरों का राज रहा है जिसमें वर्ल्ड क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ी है। चाहे सनथ जयसूर्या, कुमार संगकारा हो या फिर मुथ्थैया मुरलीधरन और लसिथ मलिंगा जैसे क्रिकेटर।

Advertisement

सभी ने श्रीलंकाई क्रिकेट को शिर्ष पर पहुंचाने में खासा मदद करी थी। लेकिन हाल के दिनों में श्रीलंकाई क्रिकेट का स्तर जिस तरह से नीचें गिरा है उससे हर कोई चकित रह गया है। लेकिन अब श्रीलंकाई क्रिकेट को लेकर थोड़ी सी खुशी आई है। ये हैं दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर्स PHOTOS 

Advertisement

श्रीलंकाई क्रिकेट को एक ऐसा गेंदबाज मिला है जो वर्ल्ड क्रिकेट में अपनी गेंदबाजी से आतंक मचा सकता है। यह नया श्रीलंकाई गेंदबाज लसिथ मलिंगा के स्टाइल में गेंदबाजी करता है। आगे क्लिक करके जानें उस नए और बेहतरीन श्रीलंकाई गेंदबाज के बारे में►

 

इस युवा गेंदबाज का नाम नुवान तुषारा है। जो केवल 22 साल के हैं और साल 2015 में एसएमसी के फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया था। हालांकि अपने डेब्यू मैच में नुवान तुषारा ने कोई कमाल नहीं किया था लेकिन साल 2016 में नुवान तुषारा को एक बार फिर एसएमसी के लिए टी- 20 क्रिकेट मैच खेलने का मौका मिला। इस मैच में नुवान तुषारा ने 2 विकेट चटकाए लेकिन बाद में फिर कभी भी इस टीम के लिए आगे नुवान तुषारा को खेलने का मौका नहीं मिला।

इसके बाद 2017 में नुवान तुषारा का नाम श्रीलंकाई क्रिकेट में सुर्खियां उस समय बटोरने लगा जब एसएलसी अंडर23 इंटर प्रोविंशियल टूर्नामेंट 2017 में उनका एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में नुवान तुषारा बिल्कुल ही लसिथ मलिंगा की तरह गेंदबाजी एक्शन में गेंदबाजी कर रहे हैं।

Advertisement

नुवान तुषारा अपनी गेंदबाजी से कमाल के यॉर्कर गेंदबाजी कर रहे हैं। ऐसे में श्रीलंकाई क्रिकेट के शुभचिंतक नुवान तुषारा  को सीनियर टीम में खेलाने के लिए उनके परफॉर्मेंस पर नजर गड़ाए हुए हैं। ये हैं दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर्स PHOTOS 

आगे क्लिक करके देखें नुवान तुषारा जो बिल्कुल लसिथ मलिंगा की तरह गेंदबाजी करते हैं►

 

देखिए नुवान तुषारा जो बिल्कुल लसिथ मलिंगा की तरह गेंदबाजी करते हैं वीडियो►

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार