टी20 वर्ल्ड कप का 27वां मुकाबला न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा।

Advertisement

NZ vs SL: Match Preview:

न्यूजीलैंड का पिछला मुकाबला बारिश के कारण धूल गया था, लेकिन कीवी टीम ने टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को बेहद आसानी से हराया था। इस मैच में बल्लेबाजों ने खूब जलवे बिखेरे थे। डेवोन कॉनवे ने 92 रनों की पारी खेली थी, वहीं फिन एलन ने विस्फोटक अंदाज में 16 गेंदों पर 42 रन ठोके थे। ग्लेन फिलिप्स और जिमी नीशम भी अच्छी फॉर्म में दिख रहे हैं।

न्यूजीलैंड के गेंदबाज़ों ने भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना दम दिखाया था। मैच में अनुभवी गेंदबाज़ टिम साउदी और मिचेल सेंटनर  ने 3-3 विकेट चटकाए थे, वही ट्रेंट बोल्ट ने 2 विकेट अपने नाम किए थे। इस मैच में लोकी फर्ग्यूसन और ईश सोढ़ी ने 1-1 विकेट झटके थे। टिम साउदी ने मैच में 2.1 ओवर में महज 6 रन खर्चे थे।

श्रीलंका की टीम ग्रुप 1 में तीसरे पायदान पर मौजूद है। पिछले मैच में मौजूदा एशिया चैंपियन को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। टूर्नामेंट में अब तक सलामी बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए है। मेंडिस ने पांच मैचों में 176 रन जड़े हैं। मेंडिस के अलावा पथुम निसांका ने 4 मैचों में 137 रन बनाए हैं।

हसरंगा ने टूर्नामेंट में अब तक श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा 9 विकेट चटकाए हैं, लेकिन पिछले मैच ने हसरंगा ने 3 ओवर में 53 रन लुटाए थे। हसरंगा के अलावा महेश थीक्षाना ने 8 विकेट झटके हैं, लेकिन बीते समय में टीम को इंजरी के कारण काफी परेशान उठानी पड़ी है।

NZ vs SL: Match Details

दिन - शनिवार, अक्टूबर 29, 2022
समय - भारतीय समय अनुसार दोपहर 01:30 बजे
वेन्यू - सिडनी क्रिकेट ग्राउंड

NZ vs SL: Match Prediction

न्यूजीलैंड की टीम श्रीलंका से बेहतर और बैलेंस नजर आ रही है। इस मैच में कीवी टीम फेवरेट रहेगी।

NZ vs SL Head-to-Head

कुल - 18
न्यूजीलैंड - 10
श्रीलंका - 06
बेनतीजा - 01
टाई - 01

NZ vs SL: Where to Watch?

यह मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। क्रिकेट फैंस मैच को हॉटस्टार पर भी एन्जॉय कर सकते थे।

NZ vs SL Team News

बिनुरा हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो चुके है, उनकी जगह असिथा फर्नांडो को टीम में शामिल किया गया है।

NZ vs SL Probable Playing XI:

न्यूजीलैंड: डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), फिन एलन, केन विलियमसन (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, जिमी नीशम, मिचेल सेंटनर, टिम साउदी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट

श्रीलंका: कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), धनंजया डी सिल्वा, चरित असलंका / पथुम निसांका, अशेन बंडारा, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (कप्तान), वनिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महेश थीक्षाना, बिनुरा फर्नांडो, लाहिरु कुमारा

NZ vs SL Fantasy XI:

विकेटकीपर: कुसल मेंडिस, डेवोन कॉनवे

बल्लेबाजी: धनंजया डी सिल्वा, फिन एलन, ग्लेन फिलिप्स, पथुम निसांका

ऑलराउंडर: वानिंदु हसरंगा, मिचेल सेंटनर

गेंदबाजी : महेश थीक्षाना, टिम साउदी, ईश सोढ़ी

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार