वेस्टइंडीज ने पहले टी-20 में ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 146 रनों का टारगेट रखा है। हालांकि, एक समय लग रहा था कि कैरेबियाई टीम कंगारूओं को कम से कम 170-180 रनों का टारगेट देगी लेकिन बल्लेबाज़ों के फ्लॉप शो के चलते ऐसा ना हो सका। वेस्टइंडीज की बैटिंग के दौरान बल्लेबाज़ों ने 1-2 अच्छे शॉट जरूर खेले लेकिन बड़ी पारी कोई भी खिलाड़ी नहीं खेल पाया।

Advertisement

वहीं, फैंस को इस पारी के दौरान कई लंबे-लंबे छक्के भी देखने को मिले। इन्हीं में से एक छक्का निकला ओडियन के बल्ले से, जो कि 108 मीटर दूर जाकर गिरा। स्मिथ के बल्ले से ये छक्का 19वें ओवर की पहली ही गेंद पर देखने को मिला। हेज़लवुड ने गेंद को थोड़ा पीछे रखा और स्मिथ ने क्रीज़ से बाहर निकलकर गेंद को लॉन्ग ऑन के ऊपर से मार दिया।

Advertisement

इस शॉट में इतनी ताकत थी कि गेंद 6 सेकेंड तो हवा में ही तैरती दिखी। कमेटेटर्स भी इस शॉट को देखकर हैरान थे। आखिरी गेंद पर रनआउट होने से पहले स्मिथ ने 17 गेंदों में 27 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। इस पारी में 3 चौके और 1 गगनचुंबी छक्का भी शामिल था जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो 146 रनों का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत भी काफी खराब रही। इस मैच से कंगारू टीम में वापसी कर रहे डेविड वॉर्नर और मिचेल मार्श बुरी तरह से फ्ल़ॉप रहे। वॉर्नर ने आउट होने से पहले 6 गेंदों में 14 रन बनाए। वहीं, मार्श ने आउट होने से पहले 3 गेंदों में 3 रन बनाए। इन दोनों को शेल्डन कोट्रेल ने एक ही ओवर में आउट किया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार