मध्यक्रम के बल्लेबाजों ओली पोप और जॉनी बेयरस्टो की सधी हुई पारियों की मदद से इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ यहां द ओवल में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को लंच ब्रेक तक पहली पारी में पांच विकेट पर 139 रन बनाए। लेकिन वह अभी भी भारत से 52 रन पीछे चल रहा है।

Advertisement

लंच ब्रेक तक पोप 66 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 38 और बेयरस्टो 63 गेंदों पर सात चौकों के सहारे 34 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत की ओर से उमेश यादव को तीन विकेट और जसप्रीत बुमराह को अबतक दो विकेट मिला है।

इससे पहले, इंग्लैंड ने आज तीन विकेट पर 53 रन से आगे खेलना शुरू किया और डेविड मलान ने 26 रन तथा क्रैग ओवरटोन ने एक रन से अपनी पारी आगे बढ़ाई। लेकिन दिन के खेल के शुरूआत में ही उमेश ने ओवरटोन (1) को आउट कर इंग्लैंड को चौथा झटका दिया। इसके बाद मलान भी ज्यादा देर नहीं टिक सके और उन्हें भी उमेश ने अपना शिकार बनाया। मलान ने 67 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 31 रन बनाए।

इंग्लैंड की पारी लड़खड़ाने के बाद पोप और बेयरस्टो ने मेजबान टीम को संभाला और लंच ब्रेक तक दोनों बल्लेबाजों के बीच छठे विकेट के लिए 77 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार