PAK vs ENG: पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई सीरीज में इंग्लैंड की कप्तानी कर रहे मोईन अली ने सात मैचों की टी20 सीरीज के बाद पाकिस्तान के आतिथ्य को धन्यवाद दिया है। 7वें टी-20 मैच के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए मोईन अली (Moeen Ali) ने कराची और लाहौर में दिए जाने वाले भोजन के बीच तुलना की है। मोईन अली ने कहा कि जहां तक ​​भोजन का सवाल है, पर्सनली कहूं तो लाहौर से थोड़ा निराश हूं कराची तुलना में बेहतर था। 

Advertisement

मोईन अली ने कहा, 'सुरक्षा के लिहाज से सिक्योरिटी बहुत ज्यादा शानदार थी। हमने जो उम्मीद की थी, उससे कहीं अधिक अच्छी। हमारा वास्तव में अच्छी तरह से देखभाल किया गया। खान-पान की बात करें तो लाहौर में मुझे थोड़ी निराशा हुई है। कराची में खाना अच्छा था।'

Advertisement

यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि सात T20I दो चरणों में खेले गए थे। पहले चार मैच कराची में खेले गए, लाहौर ने अंतिम तीन मैचों की मेजबानी की। बता दें कि, मोईन अली ने पूरी सीरीज में असाधारण रूप से शानदार कप्तानी की और टी20 विश्व कप 2022 से पहले अपने टीम की ताकत की पहचान करने के लिए टीम में बदलाव करने से पीछे नहीं हटे। 

इंग्लैंड की टीम ने बिना बटलर, स्टोक्स, लिविंग्स्टोन, बेयरस्टो के पाकिस्तान को उसी के घर में 4-3 से सीरीज में शिकस्त दी है। टी-20 वर्ल्ड कप 2022 को शुरू होने में कुछ ही दिन शेष बचे हैं पाकिस्तान के खिलाफ मिली सीरीज जीत से इंग्लेंड टीम का मनोबल काफी बढ़ा होगा।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार