लंदन, 6 जुलाई (CRICKETNMORE)| बेशक पाकिस्तान आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाई, लेकिन उसने शुक्रवार को लॉर्ड्स मैदान पर खेले गए अपने अंतिम मैच में बांग्लादेश को 94 रनों से हरा जीत के साथ विदाई ली। पाकिस्तान ने इस मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया और इमाम उल हक के 100 तथा बाबर आजम के 96 रनों के दम पर 50 ओवरों में नौ विकेट खोकर 315 रन बनाए। पाकिस्तान ने फिर छह विकेट लेने वाले शाहीन अफरीदी की अगुआई में बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर बांग्लादेश को 44.1ओवरों में 221 रनों पर ढेर जीत हासिल की।

Advertisement

शाहीन का यह प्रदर्शन वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के किसी भी गेंदबाज द्वारा किया गया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। साथ ही 19 साल के शाहीन वर्ल्ड कप में पांच या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले सबसे युवा गेंदबाज बन गए हैं। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। 

Advertisement

इस मैच पर पाकिस्तान के सेमीफाइनल में जाने की नामुमकिन सी सही लेकिन उम्मीदें टिकीं थीं। इसके लिए पाकिस्तान का पहला बल्लेबाजी करना जरूरी था जो उसने की। बांग्लादेश को 316 रनों का लक्ष्य देने के बाद पाकिस्तान को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए चाहिए था कि वह बांग्लादेश को सात रनों से पहले ऑल आउट कर दे, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया और पाकिस्तान की जगह न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंची। 

 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की ख्वाहिश भी जीत के साथ विदाई लेने की थी जिसमें वो विफल रही। उसके लिए एक बार फिर शाकिब अल हसन ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और 77 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 64 रन बनाए। उनके अलावा कोई और बल्लेबाज अर्धशतक नहीं जमा सका। 

शाकिब को अफरीदी ने अपना तीसरा शिकार बनाया। उनसे पहले वो तमीम इकबाल (8) और लिटन दास (32) के विकेट ले चुके थे। बांग्लादेश को पहली सफलता हालांकि मोहम्मद आमिर ने सौम्य सरकार (22) को 26 के कुल स्कोर पर आउट कर दिलाई थी। शाकिब 154 के कुल स्कोर पर पांचवें विकेट के लिए रूप में आउट हुए। इस बीच बांग्लादेश ने तमीम और दास के अलावा मुश्फीकुर रहीम का विकेट खोया जो 16 रनों के निजी स्कोर पर वहाब रियाज का शिकार बने। 

शाकिब के पवेलियन लौटने के बाद बांग्लादेश की हार तय हो गई थी। मोसाद्देक हुसैन (16) और मशरफे मुर्तजा (15) को शादाब खान ने आउट किया। मोहम्मद सैफउद्दीन (0), महामुदुल्लाह (29), मुस्ताफिजुर रहमान (1) को आउट कर शाहीन ने अपने छह विकेट पूरे किए। 

Advertisement

इससे पबले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान को 23 के कुल स्कोर पर फखर जमन (13) के रूप में पहला झटका लगा। उन्होंने मोहम्मद सैफउद्दीन ने आउट किया। फिर इमाम और बाबर ने विकेट पर टिकने में सफलता हासिल की। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 157 रनों की साझेदारी की। 

सैफउद्दीन ने बाबर को शतक से चार रन दूर पहले ही पवेलियन भेज दिया। इस बल्लेबाज ने 98 गेंदों का सामना कर 11 चौके लगाए। 

बाबर के जाने के बाद इमाम ने शतक पूरा किया लेकिन दुर्भाग्यशाली तरीके से आउट हुए। रहमान की गेंद को बैकफुट पर खेलने गए इमाम हिट विकेट हो गए। 100 गेंदों पर 100 रन बनाने वाले इमाम ने अपनी पारी में सात चौके लगाए। मोहम्मद हफीज सिर्फ 26 रन ही बना सके। 

Advertisement

इमाद वसीम ने अंत में तेजी से 26 गेंदों पर 43 रन बनाए, लेकिन कोई और बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे सका। रियाज ने दो, शादाब ने एक, आमिर ने आठ रन बनाए। कप्तान सरफराज अहमद तीन रनों पर नाबाद रहे। 

बांग्लादेश के लिए रहमान ने पांच विकेट लिए। सैफउद्दीन को तीन सफलताएं मिलीं। मेहदी हसन को एक विकेट मिला। 

मैच के बाद पाकिस्तान ने शोएब मलिक के सम्मान में तालियां बचाई क्योंकि यह उनका आखिरी वर्ल्ड कप था।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार