दुबई/ नई दिल्‍ली,09 दिसम्बर (हि.स.) । पाकिस्तान ने पहले वन डे क्रिकेट मैच में न्यूजीलैंड को तीन विकेट से हरा दिया। पाकिस्तान के जीत के नायक रहे नये खिलाड़ी हैरिस सोहेल। सोहेल ने 109 गेंद में 85 रन बनाने के साथ शाहिद आफरीदी के साथ सातवें विकेट के लिये 110 रन की साझेदारी की। आफरीदी ने 51 गेंद में 61 रन बनाये। पाकिस्तान ने छह विकेट 124 रन पर गंवा दिये थे लेकिन दोनों ने टीम को 247 रन के लक्ष्य तक पहुंचाया।

पाकिस्तान ने पांच मैचों की सीरीज में 1–0 से बढत बना ली है। पाकिस्तान को आखिरी 13 गेंद में 13 रन चाहिये थे। आफरीदी रन आउट हो गए लेकिन सोहेल ने जिम्मी नीशाम को चौका लगाकर टीम को तीन गेंद शेष रहते जीत दिलाई। आफरीदी ने अपनी पारी में सात चौके और एक छक्का जड़ा। यह उनका 37वां वनडे अर्धशतक है।

इससे पहले रोस टेलर लगातार तीन मैचों में शतक जमाने वाले न्यूजीलैंड के पहले बल्लेबाज बन गए जिनकी पारी की मदद से न्यूजीलैंड ने सात विकेट पर 246 रन बनाये। टेलर का शतक पहले बल्लेबाजी का न्यौता पाने वाले न्यूजीलैंड की पारी का आकर्षण रहा। उन्होंने 135 गेंदों पर नौ चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 105 रन बनाये। इस अनुभवी बल्लेबाज का वनडे में यह लगातार तीसरा और कुल 11वां शतक है। टेलर ने इससे पहले अपने पिछले दो वनडे मैच भारत के खिलाफ जनवरी में खेले थे जिनमें उन्होंने नाबाद 112 और 102 रन बनाये थे। टेलर से पहले पाकिस्तान के जहीर अब्बास और सईद अनवर तथा दक्षिण अफ्रीका के हर्शल गिब्स, एबी डिविलियर्स और क्विंटन डिकाक लगातार तीन वनडे में शतक जड़ने का कारनामा कर चुके हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/गोविन्द

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार