देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। खेल जगत की शीर्ष हस्तियों ने भी प्रधानमंत्री को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है और उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की है।

Advertisement

भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा ने एक्स पर पीएम मोदी के साथ तस्वीर साझा करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।

उषा ने लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। आपके अच्छे स्वास्थ्य और हमारे देश को ज्यादा शांति, खुशहाली और तरक्की की ओर ले जाने के लिए लगातार ताकत की प्रार्थना करती हूं।"

पूर्व क्रिकेटर और भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने एक्स पर लिखा, "हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वास्थ्य और खुशी की कामना करता हूं। आप भारत को एक शानदार भविष्य की ओर ले जाते रहें।"

पूर्व क्रिकेटर और कर्नाटक राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष वेंकटेश प्रसाद ने एक्स पर लिखा, "हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आपकी ऊर्जा, अनुशासन और देश के प्रति अटूट प्रतिबद्धता सच में प्रेरणा देने वाला है। भगवान आपको अच्छी सेहत, ताकत और हमारे देश की सेवा के लिए कई और साल दे।"

पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने एक्स पर लिखा, "हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आपका नेतृत्व भारत के सफर को एक मजबूत और ज्यादा प्रगतिशील भविष्य की ओर ले जा रही है। आने वाला वर्ष आपके लिए अच्छी सेहत, खुशियां और लगातार सफलता लाए।"

पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने एक्स पर लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। आपको अच्छी सेहत, ताकत और खुशी मिले। देश के प्रति आपका समर्पण लाखों लोगों को प्रेरित करता रहे और भारत को तरक्की, गर्व और शान की नई ऊंचाइयों पर ले जाए, जय हिंद।"

पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने एक्स पर लिखा, "हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आपका नेतृत्व भारत के सफर को एक मजबूत और ज्यादा प्रगतिशील भविष्य की ओर ले जा रही है। आने वाला वर्ष आपके लिए अच्छी सेहत, खुशियां और लगातार सफलता लाए।"

Also Read: LIVE Cricket Score

नेहवाल ने देशवासियों ने गुरुवार शाम 6 से 7 के बीच पीएम के जन्मदिन पर आशीर्वाद का दिया जलाने की अपील की।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार