Pakistan vs Sri Lanka, 2nd Test Match Report: पाकिस्तान ने रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे औऱ आखिरी टेस्ट मैच में श्रीलंका को 8 विकेट से हरा दिया और सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली। बता दें कि दो साल और छह सीरीज के बाद पाकिस्तान ने कोई टेस्ट सीरीज जीती है। इससे पहले पााकिस्तान ने 2024 में अपने घर में ही इंग्लैंड को मात दी थी।
पाकिस्तान को चौथे दिन जीत के लिए 90 रन का आसान सा लक्ष्य़ मिला, जिसे मेजबान टीम ने 2 विकेट गवाकर हासिल कर ली। आमेर जमाल ने 22 गेंदों में नाबाद 34 रन और अज़ान अवैस ने 36 गेंदों में नाबाद 32 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। तैयब आरिफ (13) और मोहम्मद ताहा (4) के रूप में पाकिस्तान को दो झटके लगे।
श्रीलंका के लिए असिथा फर्नांडो और लाहिरू कुमारा ने 1-1 विकेट लिया।
इससे पहले चौथे दिन की सुबह श्रीलंका की दूसरी पारी 316 रनों पर सिमट गई, लेकिन पहली पारी में पिछड़ने के चलते मेजबान टीम को छोटा लक्ष्य मिला। मिलन रत्नायके ने नाबाद 66 रन, कप्तान कुसल मेंडिस ने 53 रन और सोनल दिशुआ ने 53 रन बनाए।
पाकिस्तान के लिए दूसरी पारी में मोहम्मद अब्बास ने 3 विकेट और आमेर जमाल ने 3-3 विकेट, रज़ाउल्लाह ने 2 विकेट, साकिब खान और सलमान आगा ने 1-1 विकेट हासिल किया।
Also Read: LIVE Cricket Score
गौरतलब है कि श्रीलंका पहली पारी में सिर्फ 98 रनों पर सिमट गई। जिसके जवाब में पाकिस्तान ने पहली पारी में 325 रन बनाकर 227 रन की विशाल बढ़त हासिल की।
मोहम्मद अब्बास को प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। उन्होंने रावलपिंडी में दोनों पारियों में 3-3 विकेट चटकाए और पूरी सीरीज में कुल 8 विकेट हासिल किए।
बता दें कि इस मुकाबले के बाद अब्बास साल 2026 में सबसे ज्य़ादा विकेट लेने के मामले में टॉप पर पहुंच गए हैं। अब्बास मौजूदा साल में 39 विकेट अपने खाते में डाल चुके हैं।