नेपियर/नई दिल्ली, 04 मार्च (CRICKETNMORE) । पाकिस्तान ने आईसीसी वर्ल्ड कप-2015 के पूल-बी मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को 129 रनों से हराकर क्वार्टरफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा।

पाकिस्तान मैकलीन पार्क मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए यूएई के सामने 340 रनों का लक्ष्य रखा। जिसके जवाब में यूएई निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर केवल 210 रन ही बना सका। यूएई की तरफ से शैमन अनवर ने 62, खुर्रम खान ने 43, स्वप्निल पाटिल ने ..और अमजद जावेद ने 40 रन बनाये। पाकिस्तान की तरफ से सोहेल खान, वहाब रियाज और शाहिद आफरीदी ने 2-2 व राहत अली और शोएब मकसूद ने 1-1 विकेट लिया।

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बुधवार को पाकिस्तान ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों का सामना कर छह विकेट पर 339 रन बनाए। यह वर्ल्ड कप में उसका दूसरा सर्वोच्च योग है। इससे पहले उसने 2007 वर्ल्ड कप में किंग्सटन में जिम्बाब्वे के खिलाफ 349 रन बनाए थे। पाकिस्तान के लिए अहमद शहजाद ने 93, हारिस सोहेल ने 70, शोएब मकसूद ने 45, कप्तान मिस्बाह उल हक ने 65 और शाहिद अफरीदी ने सात गेंदों पर एक चौके और दो छक्कों की मदद से नाबाद 21 रनों की पारी खेली। यूएई की ओर से मंजूला गुरुगे ने चार विकेट हासिल किए।

पाकिस्तान ने 10 रन के कुल योग पर ही नासिर जमशेद (4) का विकेट गंवा दिया था, लेकिन इसके बाद शहजाद और सोहेल ने दूसरे विकेट के लिए 160 रनों की साझेदारी निभाई। यह इस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी है। सोहेल 83 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्का लगाने के बाद 170 के कुल योग पर आउट हुए। 176 के कुल योग पर पाकिस्तान ने शहजाद का भी विकेट गंवा दिया। शहजाद 105 गेंदों पर आठ चौके और एक छक्का लगाने के बाद दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हुए। इसके बाद मकसूद और मिस्बाह ने चौथे विकेट के लिए तेजी से 75 रन जोड़े। मकसूद 251 रनों के कुल योग पर आउट हुए। उन्होंने 31 गेंदों पर चार चौके और दो छक्के जड़े। उमर अकमल ने इसके बाद 13 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 19 रन बनाए और कप्तान के साथ 61 रनों की साझेदारी की।

उमर का विकेट 312 रन पर गिरा और फिर मिस्बाह भी इसी योग पर आउट हुए। मिस्बाह का विकेट 49वें ओवर की चौथी गेंद पर गिरा। इसके बाद अफरीदी ने आठ में से सात गेंदों का सामना किया और तूफानी अंदाज में 21 रन बटोरे। अपनी इस तूफानी पारी के दौरान अफरीदी ने एकदिवसीय क्रिकेट में 8000 रन पूरे किए। 8000 या उससे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में अफरीदी का स्ट्राइक रेट सबसे अधिक है। अफरीदी ने 116.86 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं, जबकि भारत के वीरेंद्र सहवाग (8273) ने 104.33 के स्ट्राइक रेट से रन बटोरे हैं।

ऐजंसी

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार