Pakistan vs West Indies ODI:  पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज रावलपिंडी से मुल्तान स्थानांतरित कर दी है। इस्लामाबाद में चल रही राजनीतिक अस्थितरा के कारण अब वनडे मुक़ाबले मुल्तान में खेले जाएंगे। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सीरीज क्रिकेट वर्ल्ड कप सुपर लीग मैचों का एक हिस्सा है। यह मुकाबले 8 , 10 और 12 जून को खेले जाएंगे। सभी मैच दोपहर की गर्मी से बचने के लिए स्थानीय समयानुसार शाम 4 बजे शुरू होंगे।

Advertisement

यह सीरीज मूल रूप से गत वर्ष दिसंबर में खेली जानी थी, लेकिन वेस्टइंडीज के कैंप में कोविड -19 के प्रकोप के कारण स्थगित कर दी गई थी। पाकिस्तान ने उससे पहले खेली गई टी-20 सीरीज में 3-0 से जीत हासिल की थी।

Advertisement

पाकिस्तान 5 जून को मुल्तान जाने से पहले 1 जून से लाहौर में अपना प्रशिक्षण शिविर आयोजित करेगा। काउंटी क्रिकेट में भाग लेने वाले हारिस रउफ और शादाब खान दोनों के सीरीज के लिए समय पर पहुंचने की उम्मीद है।

वेस्टइंडीज की टीम 6 जून को इस्लामाबाद पहुंचेगी। उसके बाद चार्टर प्लेन से मुल्तान जाएगी।

इससे पहले, ऐसी अटकलें थीं कि सीरीज को फिर से स्थगित कर दिया जाएगा और पीसीबी को यह कहते हुए एक स्पष्टीकरण जारी करना पड़ा कि सीरीज को स्थगित करने के लिए कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार