नई दिल्ली, 29 अप्रैल (CRICKETNMORE) । पाकिस्तान क्रिकेट जगत ने भारतीय समूह एस्सेल ग्रुप की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए हैं जो कथित तौर पर बागी वैश्विक ट्वेंटी-20 लीग लांच करने और दुनिया भर में खेल व्यवसाय में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा है।
Advertisement
देखें स्कोर कार्ड- पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश
Advertisement
हाल में मीडिया में आई खबरों के अनुसार सेटेलाइट प्रसारणकर्ता जी टीवी का अधिकार रखने वाला एस्सेल ग्रुप स्थापित क्रिकेट जगत को चुनौती देने और विरोधी क्रिकेट बोर्ड खड़े करने के कदम में शामिल है।
एस्सेल ग्रुप की बागी इंडियन क्रिकेट लीग (आईसीएल) में हिस्सा लेने वाले कुछ पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने कहा है कि इस भारतीय समूह को पहले पाकिस्तान क्रिकेट में दोबारा अपनी विश्वसनीयता साबित करनी होगी। एस्सेल ग्रुप ने भारत में 2007 से 2009 तक आईसीएल का आयोजन किया था।
एजेंसी