पाकिस्तान सुपर लीग का 10वां मैच इस्लामाबाद यूनाइटेड और क्वेटा ग्लेडिएटर्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में इस्लामाबाद यूनाइटेड के बल्लेबाजों ने छक्के चौके की बौछार कर दी और स्कोरबोर्ड पर 229 रन टांग दिए। इस मैच में शाहीद अफरीदी ग्लेडिएटर्स के लिए वापसी कर रहे थे लेकिन उनके लिए ये मैच एक बुरा सपना बनकर रह गया।

Advertisement

अफरीदी ने इस मैच में अपने कोटे के 4 ओवरों में जमकर रन लुटवाए। यहां तक कि युवा आज़म खान ने भी अफरीदी का लिहाज़ नहीं किया और एक ही ओवर में लगातार दो छक्के जड़ दिए। इस दौरान उन्होंने अफरीदी को छक्का लगाकर ही अपना अर्द्धशतक पूरा किया।

Advertisement

अफरीदी ने भी शायद ही सोचा होगा कि अपने पीएसल के वापसी मैच में उनकी इतनी बुरी तरह से पिटाई होगी। अफरीदी ने 4 ओवरों में 16.80 के इकॉनमी रेट से 67 रन लुटवाए जोकि किसी भी खिलाड़ी के लिए शर्मनाक होता है और ये तो फिर शाहिद अफरीदी जैसे लेज़ेंड खिलाड़ी के आंकड़े हैं।

हालांकि, गेंद से फ्लॉप रहने के बाद अफरीदी बल्ले से अपनी छाप छोड़ने के लिए बेताब होंगे ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या वो इस्लामाबाद के गेंदबाज़ों की भी उतनी ही पिटाई कर पाते हैं या नहीं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार