इंग्लैंड में खेली जा रही द हंड्रेड लीग में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने धमाकेदार आगाज़ किया है। मैनचेस्टर ओरिजिनल्स के खिलाफ मैच में वेल्श फायर के लिए खेलते हुए शाहीन ने अपनी पहली दो गेंदों पर दो विकेट लेकर धमाल मचा दिया। शाहीन की आग उगलती यॉर्कर्स का मैनचेस्टर के बल्लेबाजों के पास कोई जवाब नहीं था।

Advertisement

बुधवार को सीजन के दूसरे मैच में वेल्श फायर की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की। बारिश के कारण मैच देरी से शुरू हुआ और इस 40-40 गेंदों का मैच कर दिया गया। वेल्श के सलामी बल्लेबाज ल्यूक वेल (23 गेंदों में 57) ने तूफानी अर्धशतक लगाया और पहली पारी में अपनी टीम को 94/3 पर पहुंचा दिया। इस दौरान ग्लेन फिलिप्स (19) ने भी उन्हें मध्य क्रम में अच्छा सहयोग प्रदान किया।

Advertisement

गेंदबाजी में जोशुआ लिटिल ने मैनचेस्टर ओरिजिनल्स के लिए दो विकेट झटके। इसके बाद बारी थी शाहीन अफरीदी की जिन्होंने पहली दो गेंदों पर फिलिप साल्ट और लॉरी इवांस को गोल्डन डक पर आउट करके मैनचेस्टर को शुरुआत में ही हिला डाला। उन्होंने शानदार इनस्विंग यॉर्कर से दोनों बल्लेबाजों को एलबीडब्ल्यू आउट किया। हालांकि, 2 गेंदों में 2 विकेट लेने के बाद अगली 8 गेंदों में शाहीन की खूब पिटाई हुई और उन्होंने अगली 8 गेंदों में 24 रन लुटा दिए। शाहीन की इन दो शानदार गेंदों का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

वहीं, मैनचेस्टर की बल्लेबाजी की बात करें तो कप्तान जोस बटलर 18 गेंदों में 37 रन बनाकर अंत तक नाबाद रहे लेकिन दूसरे छोर से उन्हें साथ ना मिल सका और यही कारण था कि इस मैच में मैनचेस्टर की टीम 9 रन से हार गई। बटलर के अलावा मैक्स होल्डन ने भी 18 गेंदों में 37 रनों की शानदार पारी खेली लेकिन उनकी ये पारी भी उनकी टीम को जीत ना दिला पाई।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार