Punjab Kings vs Delhi Capitals, Dream 11 Team

Advertisement

IPL 2023 का 64वां मुकाबला पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बुधवार (17 मई) को खेला जाएगा। इस सीजन पिछली बार जब इन दोनों टीमों की भिड़ंत हुई थी तब पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को उनके होम ग्राउंड पर 31 रनों से पराजित किया था, ऐसे में अब DC की टीम PBKS से हिसाब बराबर करना चाहेगी।

इस मुकाबले में आप डेविड वॉर्नर पर दांव खेल सकते हैं। इस सीजन वॉर्नर ने 12 मैचों में अब तक दिल्ली कैपिटल्स के लिए 5 अर्धशतक जड़कर कुल 384 रन बनाए हैं। पिछली बार जब दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स की टीम आमने-सामने थी तब भी वॉर्नर ने 27 गेंदों पर 54 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी, ऐसे में वह कप्तान के तौर पर एक अच्छी पिक होंगे। उपकप्तान के तौर पर आप अक्षर पटेल या मिचेल मार्श को चुन सकते हो।

PBKS vs DC: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - बुधवार, 17 मई 2023
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू -   एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला

PBKS vs DC: Pitch Report

इस ग्राउंड पर अब तक 11 इंटरनेशनल टी20 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से 6 लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीते हैं। यहां पहली इनिंग का औसत स्कोर 137 रन रहा है। इस ग्राउंड पर सर्वाधिक स्कोर साल 2015 में साउथ अफ्रीका ने बनाया था। इस मैच में अफ्रीकी टीम ने भारत के खिलाफ 19.4 ओवर में 200 रनों का लक्ष्य हासिल करके जीत प्राप्त की थी।

PBKS vs DC Head-to-Head

कुल - 31
पंजाब किंग्स - 16
दिल्ली कैपिटल्स - 15

PBKS vs DC: Where to Watch?

यह मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। क्रिकेट फैंस आईपीएल के मैच ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर भी इन्जॉय कर सकते हैं।

Punjab Kings vs Delhi Capitals Dream 11 Team

विकेटकीपर - फिल साल्ट, प्रभसिमरन सिंह
बल्लेबाज़ - डेविड वॉर्नर (कप्तान), शिखर धवन
ऑलराउंडर - मिचेल मार्श, अक्षर पटेल (उपकप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, सैम करन
गेंदबाज़ - इशांत शर्मा, नेथन एलिस, हरप्रीत बराड़

Punjab Kings Probable Playing XI

प्रभसिमरन सिंह, शिखर धवन (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सैम करन, हरप्रीत बराड़, शाहरुख खान, सिकंदर रजा, नेथन एलिस, राहुल चाहल, अर्शदीप सिंह

Delhi Capitals Probable Playing XI

डेविड वॉर्नर(कप्तान), फिल साल्ट (विकेटकीपर), मिचेल मार्श, राइली रूसो, अक्षर पटेल, अमन हाकिम खान, प्रवीष दूबे, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, इशांत शर्मा, खलील अहमद

यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार