Punjab Kings vs Lucknow Super Giants Match Prediction, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 29वां मुकाबला पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच रविवार, 19 अप्रैल को PCA स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच पिछले आईपीएल सीजन दो मुकाबले खेले गए थे जो कि दोनों ही पंजाब किंग्स की टीम ने जीतकर अपने नाम किए थे। बात करें अगर इनके बीच हुए आखिरी मुकाबले की तो वो धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में खेला गया था जिसे PBKS ने 236 रन डिफेंड करके LSG से 37 रनों से जीता। इस मुकाबले में प्रभसिमरन सिंह ने 48 गेंदों पर 91 रन ठोके थे।
PBKS vs LSG, IPL 2026: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन - रविवार, 19 अप्रैल 2026
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू - PCA स्टेडियम, मुल्लांपुर
PCA Stadium, Mullanpur, New Chandigarh Pitch Report
आईपीएल 2026 का 29वां मुकाबला मुल्लांपुर के PCA स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला कर सकती है। गौर करें कि IPL 2026 में यहां अब तक दो मुकाबले खेले गए हैं जो कि दोनों ही रन चेज़ करने वाली टीम ने जीते हैं। बताते चलें कि यहां खेले गए आखिरी टी20 मुकाबले में पंजाब किंग्स की टीम ने 18.5 ओवर में 220 रन चेज करके सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से मात दी थी।
PBKS vs LSG Head To Head Record
कुल - 06
पंजाब किंग्स - 03
लखनऊ सुपर जायंट्स - 03
PBKS vs LSG, IPL 2026: Where to Watch?
आईपीएल 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर एन्जॉय कर सकते हैं।
PBKS vs LSG, IPL 2026: Player to Watch Out For
पंजाब किंग्स की टीम से श्रेयस अय्यर, प्रभसिमसन सिंह और अर्शदीप सिंह स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर लखनऊ सुपर जायंट्स की तो मिचेल मार्श, आयुष बडोनी और प्रिंस यादव अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।
PBKS vs LSG Probable Playing XI
Punjab Kings Probable Playing XI: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, वैशाख विजय कुमार, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल। इम्पैक्ट प्लेयर- नेहल वढेरा।
Lucknow Super Giants Probable Playing XI: मिचेल मार्श, एडेन मार्कराम, ऋषभ पंत (कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, अब्दुल समद/शाहबाज अहमद, मुकुल चौधरी (विकेटकीपर), मोहम्मद शमी, आवेश खान, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव। इम्पैक्ट प्लेयर: जॉर्ज लिंडे।
PBKS vs LSG Today's Match Prediction
आईपीएल 2026 के 29वें मुकाबले में पंजाब किंग्स की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।
PBKS vs LSG Match Prediction, PBKS vs LSG Pitch Report, Today's Match PBKS vs LSG, IPL 2026, PBKS vs LSG Prediction, PBKS vs LSG Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Punjab Kings vs Lucknow Super Giants
Also Read: LIVE Cricket Score
Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।