नई दिल्ली, 26 नवंबर (हि.स.) । पेप्सी आईसीसी डेवलपमेंट प्रोग्राम अवार्ड 2014 के लिए आज से नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी । अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने आज इस अवार्ड के बारे में पूरी जानकारी दी। आईसीसी की ओर से बताया गया कि डेवलपमेंट प्रोग्राम अवार्ड के लिए नामांकन का समय 26 नवंबर 2014 से शुरू हो गया है।

Advertisement

आईसीसी के ग्लोबल डेवलपमेंट हेड टिम एंडरशन ने कहा कि पेप्सी आईसीसी डेवलपमेंट प्रोग्राम अवार्ड का उद्देश्य क्रिकेट का वैश्विक स्तर पर विकास करना है। पिछले कुछ वर्षों में कई देशों में उल्लेखनीय सफलताएं मिलीं हैं, जो उत्साह बढ़ानेवाली हैं। उन्होंने कहा कि इस पुरस्कार के जरिये आईसीसी को मौका मिलता है कि वह उन अवसरों, कार्यों और लोगों को सामने लाये, जिन्होंने क्रिकेट के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम किया है। इस वर्ष यह पुरस्कार छह वर्गों में दिये जायेंगे, जिनमें व्यक्तिगत योगदान पर भी फोकस किया जायेगा।

Advertisement

नामांकन क्षेत्रीय आधार पर स्वीकृत किये जायेंगे और इस बात पर ध्यान दिया जायेगा कि अपने क्षेत्र में अपनी विजयी पताका लहराने वाले व्यक्ति का वैश्विक स्तर पर क्या योगदान है। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 19 दिसंबर 2014 है. दाखिल नामांकन के आधार पर आईसीसी 25 जनवरी 2014 तक क्षेत्रीय विजेताओं की घोषणा कर देगा। उसके बाद वैश्विक स्तर पर उसकी जांच की जायेगी। वैश्विक विजेताओं की घोषणा दो मार्च 2015 तक कर दी जायेगी।
सभी वैश्विक विजेताओं को एक क्रिकेट उपकरण भेंट स्वरूप उनके क्रिकेट अकादमी के लिए दिया जायेगा। साथ ही उन्हें पुरस्कार राशि भी दी जायेगी।

पुरस्कार निम्न वर्गों में दिया जायेगा
1. बेस्ट ओवरऑल क्रिकेट डेवलपमेंट प्रोग्राम : पुरस्कार राशि ($5,000)
2. लाइफटाइम सर्विस अवार्ड : पुरस्कार राशि ($2,000)
3. वोलिंटियर ऑफ द ईयर : पुरस्कार राशि ($2,000)
4. बेस्ट स्पिरिट ऑफ क्रिकेट इनिसिएटिव : पुरस्कार राशि ($2,000)
4.वूमेनस क्रिकेट बिहाइंड द सीन :पुरस्कार राशि ($2,000)
5. फोटो ऑफ द ईयर पुरस्कार राशि : ($1,000)
 
हिन्दुस्थान समाचार/सुनील

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार