24 जनवरी, जोहान्सबर्ग (CRICKETNMORE)। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला भारत के लिए गलत साबित होता दिख रहा है। लाइव स्कोर
Advertisement
भारत के ओपनिंग बल्लेबाज फेल हो गए हैं। केएल राहुल बिना कोई रन बनाए फिलेंडर की गेंद पर विकेटकीपर क्विंटन डीकॉक के द्वारा विकेट के पीछे लपके गए गए हैं। तोवहीं कागिसो रबाडा की गेंद पर मुरली विजय भी पवेलियन पहुंच चुके हैं। इस समय भारत की टीम का स्कोर 13 रन पर 2 विकेट है।
जिस वक्त केएल राहुल आउट हुए उस वक्त भारतीय टीम का स्कोर 7 रन था। आपको बता दें कि वर्नोन फिलेंडर आज अपना 50वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं। अबतक फिलेंडर ने अपने टेस्ट करियर में 184 विकेट झटक लिए हैं।