England vs India 4th T20I: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में भारतीय टीम की शुरुआत एक बार फिर खराब रही, लेकिन कप्तान श्रेयस अय्यर ने जिम्मेदारी भरी पारी खेलते हुए टीम को 158 रन के लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचाया।

Advertisement

इंग्लैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला गुरुवार (9 जुलाई) को ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन टीम की शुरुआत एक बार फिर बिल्कुल अच्छी नहीं रही।

Advertisement

भारत को शुरुआती झटके जल्द लग गए। 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, जबकि ईशान किशन सिर्फ 4 रन ही बना सके। इसके बाद अभिषेक शर्मा भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए और 16 रन बनाकर आउट हो गए। 

मुश्किल परिस्थिति में कप्तान श्रेयस अय्यर ने एक छोर संभाला और शिवम दुबे के साथ चौथे विकेट के लिए 43 गेंदों में 53 रन की अहम साझेदारी कर भारतीय पारी को संभाला। दुबे ने 23 गेंदों में 22 रन का योगदान दिया।

अय्यर ने 48 गेंदों में नाबाद 80 रन की कप्तानी पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। उनकी इस सूझबूझभरी बल्लेबाजी के दम पर भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 158 रन का लड़ने लायक स्कोर खड़ा किया। इंग्लैंड की ओर से गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर और जोश टंग ने 2-2 विकेट झटके, जबकि विल जैक्स और आदिल रशीद को 1-1 सफलता मिली।

गौरतलब है कि इस सीरीज में भारत 2-0 से पीछे चल रहा है और यह मुकाबला उसके लिए किसी करो या मरो से कम नहीं है।

Advertisement

टीमें इस मैच के लिए
इंग्लैंड (प्लेइंग XI): फिल सॉल्ट, जोस बटलर, हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, जोश टंग।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत (प्लेइंग XI): अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, वाशिंंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार