कप्तान विराट कोहली को लगता है कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की मौजूदा टीम 2016 की टीम की तुलना में ज्यादा संतुलित है। बैंगलोर ने 2016 आईपीएल में फाइनल में कदम रखा था लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद से हार गई थी।

Advertisement

कोहली ने आरसीबी टीवी से कहा, "हमारे पास अनुभव, टी-20 के लिए जरूरी स्कील और युवाओं का अच्छा संतुलन है जो टीम की जिम्मेदारी लेने और जो मौके हम उन्हें देने वाले है उसका पूरा फायदा उठाने को तैयार हैं।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "जैसा मैंने कहा, 2016 सीजन जिसका हिस्सा बनना हमारे लिए काफी अच्छा रहा था, वो हमारे लिए यादगार सीजन था। ईमानदारी से कहूं तो तब के बाद से मौजूदा टीम सबसे ज्यादा संतुलित टीम है। इस टीम का अच्छे से ख्याल रखा जा रहा है। अब यह हमारे ऊपर है कि हम मैदान पर रणनीति को कैसे लागू करते हैं।"

बैंगलोर ने अभी तक एक भी बार आईपीएल का खिताब नहीं जीता है। वो तीन बार फाइनल में पहुंची है लेकिन तीनों बार उसे हार मिली।

कोहली ने कहा, "यह अतीत में जो हुआ उसे पीछे छोड़ने की बात है। हमारे पास कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो काफी प्रतिभाशाली हैं और लोग उन्हें खेलते हुए देखना पसंद करते हैं। इसलिए लोगों को कई ज्यादा उम्मीदें होती हैं। हम इस बारे में नहीं सोचना चाहते कि अगर ऐसा हुआ तो, हम जानते हैं कि हम क्या कर सकते हैं।"

कोहली ने अपनी टीम के एक और स्टार बल्लेबाज अब्राहम डिविलियर्स के बारे में बात करते हुए कहा, "सीजन में जाने से पहले हमने पहले कभी इतनी शांति महसूस नहीं की। डिविलियर्स अलग जगह से आ रहे हैं, वह अपने जीवन का लुत्फ उठा रहे हैं, और आराम से हैं। वह खेलने आते हैं और लगता है कि वह अभी भी 2011 की तरह खेल रहे हैं। वह हमेशा की तरह फिट हैं।"

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार