मोहाली, 8 अप्रैल (CRICKETNMORE)| किंग्स इलेवन पंजाब की टीम आज इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में यहां आईएस बिंद्रा स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना करेगी। पंजाब का अब तक का सफर मिला जुला रहा है। उसने पांच मैचों में से तीन जीते हैं जबकि दो में उसे हार का सामना करना पड़ा है। 

Advertisement

हैदराबाद ने भी पिछले पांच मैचों में से तीन जीते हैं, जबकि दो में उसे हार का सामना करना पड़ा है। 

Advertisement

हैदराबाद को शनिवार को मुंबई के खिलाफ अप्रत्याशित हार का सामना करना पड़ा था। टीम को अंतिम पांच ओवरों में जीत के लिए 53 रन बनाने थे जबकि उसके पांच विकेट शेष थे। लेकिन अपना पदार्पण मैच खेल रहे अल्जारी जोसेफ ने छह विकेट लेकर मुंबई इंडियंस को शानदार जीत दिला दी। 

अल्जारी की गेंदबाजी ने हैदराबाद की मध्यक्रम की भी पोल खोल कर रख दी। 

दूसरी तरफ पंजाब की टीम में भी तेज गेंदबाजी में आक्रमण का अभाव दिखा था। इसके अलावा टीम को अपना मध्यक्रम भी मजबूत करने की जरूरत है। 

सैम कुरेन और मोहम्मद शमी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। 

Advertisement

बल्लेबाजी में केएल राहुल और सरफराज खान ने पिछले मैच में अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन मध्यक्रम की विफलता के कारण पंजाब को मैच गंवाना पड़ गया था।

हैदराबाद के कप्तान भुवनेश्वर कुमार को उम्मीद है कि मोहाली की तेज विकेट डेविड वार्नर और जॉनी बेयरस्टो को मदद करेगी।

टीमें (संभावित प्लेइंग इलेवन)

Advertisement

किंग्स इलेवन पंजाब: केएल राहुल (विकेटकीपर), क्रिस गेल, मयंक अग्रवाल, सरफराज खान, डेविड मिलर, मनदीप सिंह, सैम कुरेन, रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), एंड्रयू टाई, मुरुगन अश्विन, मोहम्मद शमी

सनराइजर्स हैदराबाद: डेविड वॉर्नर, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), विजय शंकर, मनीष पांडे, दीपक हुड्डा, यूसुफ पठान, मोहम्मद नबी, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार (कप्तान), संदीप शर्मा, सिद्दार्थ कौल
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार