'56.04 की औसत 125.2 का स्ट्राइक रेट', फिर इग्नोर हुए तो टूटा 22 साल के पृथ्वी शॉ का दिल

Updated: Tue, Nov 01 2022 08:18 IST
Cricket Image for Prithvi Shaw Reaction After Indian Team Announced Ind Vs Nz (Prithvi Shaw)

टीम इंडिया के 22 साल के युवा खिलाड़ी पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) को लगातार अच्छे प्रदर्शन के बावजूद इग्नोर किया जा रहा है। घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगाने वाले पृथ्वी शॉ को एक बार फिर टीम इंडिया के स्कवॉड में जगह नहीं मिली है। बांग्लादेश और न्यूज़ीलैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए इंडियन सेलेक्टर्स ने कुल 4 चार स्क्वॉड घोषित किए जिनमें एक में भी पृथ्वी शॉ का नाम नहीं था।

शानदार रहा है करियर: पृथ्वी शॉ के लिस्ट A करियर पर नजर डालें तो उनके आकड़ें उनकी काबिलियत की गवाही देते हुए नजर आएंगे। पृथ्वी शॉ ने 56.04 की औसत और 125.2 के स्ट्राइक रेट से लिस्ट A में कुल 2410 रन बनाए हैं। वहीं टी-20 क्रिकेट में पृथ्वी शॉ ने 152 के स्ट्राइक रेट से 2354 रन बनाए हैं।

टीम में ना चुने जाने के चलते हुए भावुक: पृथ्वी शॉ ने सीधे शब्दों में तो कुछ नहीं किया लेकिन उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी से पता चलता है कि टीम इंडिया में नाम ना आने से उनका दिल टूट गया है। पृथ्वी शॉ ने साईं बाबा की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'उम्मीद है कि आप सब देख रहे होंगे साईं बाबा।'

पृथ्वी शॉ को ना चुने जाने से फैंस ने दिए रिएक्शन: एक यूजर ने लिखा, 'अगर पृथ्वी शॉ इंडिया के लिए नहीं खेलते तो इसमें इंडिया का नुकसान होगा। शॉ का नहीं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'पृथ्वी शॉ एक मौका डिज़र्व करते थे। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफ़ी में उन्होंने बहुत कमाल की परफॉर्मेंस दी थी। इसके बाद भी जिस तरह से सेलेक्टर्स उन्हें कंसीडर नहीं कर रहे ये दुखद है।'

यह भी पढ़ें: KL Rahul से लाख-गुना बेहतर हो सकते हैं ये 3 ओपनर, अभी घर पर हैं बैठे

चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा ने दिया था जवाब: बीते दिनों पृथ्वी शॉ को इग्नोर किए जाने के सवाल पर चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा ने कहा था, 'पृथ्वी के साथ कुछ भी गलत नहीं है। हमें उन प्लेयर्स को देखना होगा जो पहले से सिस्टम में हैं और अच्छा कर रहे हैं। हम लगातार उनके संपर्क में हैं। जल्द ही उनका मौका मिलेगा।'

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें