पंजाब किंग्स (PBKS) ने रविवार (19 अप्रैल) को खेले गए आईपीएल 2026 के मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 54 रन से हराकर अपने विजयी अभियान को जारी रखा और इसके साथ ही एक अनोखा रिकॉर्ड बना दिया।
पंजाब किंग्स की छह मैच में यह पांचवीं जीत है, जबकि उनका एक मैच बेनजीता रहा था। पंजाब किंग्स आईपीएल इतिहास की पहली टीम बन गई है, जिसे पहले छह मुकाबलों में एक भी हार नहीं मिली है। इस जीत के बाद पंजाब के 11 पॉइंट्स हो गए हैं औऱ टीम पॉइंट्स टेबल मे टॉप पर बनी हुई है।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद पंजाब ने 7 विकेट के नुकसान पर 254 रन का विशाल स्कोर बनाया। जिसमें प्रियांश आर्या ने 37 गेंदों में 93 रन और कूपर कोनोली ने 46 गेंदों में 87 रन की पारी खेली। दोनों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 182 रनों की साझेदारी की।
जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम निर्धारित ओवरों में 5 विकेट गवाकर 200 रन ही बना सकी। जिसमें ऋषभ पंत ने 43 रन, एजेन मार्करम ने 42 रन, मिचेल मार्श ने 40 रन औऱ आयुष बदोनी ने 35 रन बनाए।
Also Read: LIVE Cricket Score
इस जीत के साथ पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी खास रिकॉर्ड बना दिया। आईपीएल में 92 मैच के बाद बतौर कप्तान सबसे ज्यादा मैच जीतने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। बतौर कप्तान उनकी यह 55वीं जीत थी और इस लिस्ट में उनसे आगे सिर्फ एमएस धोनी (57) हैं।