नई दिल्ली, 29 नवंबर (CRICKETNMORE)| पंजाब ने यहां फिरोज शाह कोटला मैदान पर खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी के ग्रुप-बी के मैच में दिल्ली के ऊपर अपना शिकंजा कस लिया है। मैच के तीसरे दिन गुरुवार को पंजाब ने दिल्ली की दूसरी पारी में उसके छह विकेट 106 रनों पर ही गिरा दिए हैं। 

Advertisement

पंजाब ने मैच के पहले ही दिन दिल्ली को पहली पारी में 107 रनों पर ढेर कर दिया था। इसके बाद अपनी दूसरी पारी में 282 रन बनाकर दिल्ली पर 175 की बढ़त ले ली थी। दिल्ली अभी भी पंजाब से 69 रन पीछे है।

Advertisement

स्टम्प्स तक अनुज रावत पांच रन बनाकर खेल रहे हैं। वरुण सूद को अभी खाता खोलना बाकी है। पंजाब ने दिन की शुरुआत तीन विकेट के नुकसान पर 136 रनों के साथ की। उसके लिए मंदीप सिंह ने सबसे ज्यादा 90 रन बनाए। 227 के कुल स्कोर पर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 180 गेंदों का सामना किया और आठ चौके मारे। 

मंदीप के अलावा अंत में गुरकीरत सिंह ने 40 रन बनाए। 

दिल्ली के लिए विकास मिश्रा और सिमरजीत सिंह ने चार-चार विकेट लिए। 

अपनी दूसरी पारी खेलने उतरी दिल्ली ने शुरुआत तो अच्छी की। गौतम गंभीर (60) और हितेन दलाल (27) ने पहले विकेट के लिए 72 रन जोड़े। इसी स्कोर पर दिल्ली ने हितेन और ध्रूव शौरे (0) के विकेट खो दिए। 98 के कुल स्कोर पर नितीश राणा (10) और एक रन बाद गंभीर भी पवेलियन लौट लिए। 

Advertisement

वहीं हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस ग्रुप के एक अन्य मैच में मेजबान टीम ने हिमाचल प्रदेश के खिलाफ अच्छी शुरुआत की है। हैदराबाद ने दूसरे दिन का अंत एक विकेट के नुकसान पर 146 रनों के साथ किया। 

स्टम्प्स तक अक्षत रेड्डी (नाबाद 86) और रोहित रायडू (नाबाद 18) विकेट पर खड़े हुए हैं। मेजबान टीम ने तनम्य अग्रवाल (33) के रूप में अपना एक मात्र विकेट खोया।

हिमाचल प्रदेश ने पहले दिन का अंत चार विकेट के नुकसान पर 231 रनों के साथ किया था। दूसरे दिन उसके लिए मयंक डागर ने 110 गेंदों पर नौ चौके और एक छक्के की मदद से 61 रनों की पारी खेली। ऋषि धवन ने 38 रन बनाए। 

Advertisement

हैदराबाद के लिए टी. त्यागराजन ने चार और रवि किरण ने तीन विकेट अपने नाम किए। 

तिरुवनंतपुरम में खेले जा रहे मैच में मध्यप्रदेश ने मेजबान केरल को दूसरी पारी में भी संकट में डाल दिया। केरल ने दिन का अंत चार विकेट के नुकसान पर 38 रनों के साथ किया है। सटम्प्स तक कप्तान सचिन बेबी 20 और वीए. जगदीश नौ रन बनाकर खेल रहे हैं। 

मध्यप्रदेश के लिए आवेश खान और कुलदीप सेन ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। 

Advertisement

केरल को पहली पारी में 63 रनों पर समेटने के बाद मध्यप्रदेश ने अपनी पहली पारी में 328 रन बनाए थे। मध्य प्रदेश के लिए नमन ओझा और यश दुबे ने 79-79 रनों की पारी खेली।

केरल अभी भी मध्य प्रदेश से 227 रन पीछे है। 

चेन्नई में खेले जा रहे इस ग्रुप के एक और मैच में मेजबान टीम के स्पिन गेंदबाज राहिल शाह ने बंगाल को पहली पारी में बड़ा स्कोर खड़ा नहीं करने दिया और 189 रनों पर ही ढेर कर दिया। 

Advertisement

तमिल नाडु ने अपनी पहली पारी में 263 रन बनाए थे। इस लिहाज से उसने पहली पारी के आधार पर 74 रनों की बढ़त ले ली थी। तमिल नाडु ने दिन का अंत एक विकेट के नुकसान पर 12 रनों के साथ कर अपनी बढ़त को 86 रनों तक पहुंचा दिया है। मेजबान टीम ने अभिनव मुकुंद (2) के रूप में अपना एकमात्र विकेट खोया है। कौशिक गांधी और साई किशोर एक-एक रन बनाकर खेल रहे हैं।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार