राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के खिलाफ रविचंद्रन अश्विन (R Ashwin) आईपीएल के इतिहास में रिटायर्ड हर्ट होने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं, हालांकि ऐसा किसी चोट या अन्य कारण से नहीं हुआ। लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के खिलाफ रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में उन्होंने शिमरोन हेटमायर के साथ मिलकर पारी को संभाला और पांचवें विकेट के लिए 68 रन जोड़े। 

Advertisement

अश्विन 23 गेंदों में दो छक्कों की मदद से 28 रन बनाकर खेल रहे थे, लेकिन वह अचानक रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए। उन्होंने रणनीति के तहत यह फैसला किया, जिससे रियान पराग मैदान पर आएं और तेजी से रन बटोर सकें। अश्विन को अचानक ड्रेसिंग रूम की तरफ भागते हुए देखकर उके साथी खिलाड़ी शिमरोन हेटमायर को भी यकीन नहीं हुआ।   

Advertisement

मैच के बाद राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने खुलासा किया कि टीम मैनेजमेंट ने सीजन की शुरूआत से पहले ही यह फैसला किया था कि अगर जरूरत पड़ेगी तो टीम रणनीति के तौर पर रिटाय़र्ड हर्ट होने के विकल्प का इस्तेमाल करेगी। 

मुकाबले की बात की जाए तो राजस्थान ने लखनऊ के खिलाफ 3 रन से रोमांचक जीत हासिल की।  टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शिमरोन हेटमायर (नाबाद 59 रन) के अर्धशतक के दम पर निर्धारित 20 ओवोरों में 6 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए। इसके जवाब में लखनऊ की टीम 8 विकेट के नुकसान पर 162 रन ही बना सकी। राजस्थान के लिए गेंदबाजी में युजवेंद्र चहल ने अपने कोटे के चार ओवरों में 41 रन देकर 4 विकेट हासिल किए।

राजस्थान की टीम इस जीत के साथ ही पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई है। 
 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार