विशाखापट्टम, 4 अक्टूबर| भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने शुक्रवार को ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के साथ अच्छा व्यवहार नहीं करने को लेकर भारतीय टीम प्रबंधन की आलोचना की। अश्विन बीते दो साल में टीम के अंदर आते और बाहर जाते रहे हैं। गावस्कर के मुताबिक भारत जब भी टेस्ट खेलता है, अश्विन को अंतिम एकादश में जगह मिलनी ही चाहिए।

Advertisement

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच यहां जारी पहले टेस्ट मैच में कमेंटरी कर रहे गावस्कर ने आधिकारिक प्रसारणकर्ता से कहा, "अश्विन को टेस्ट टीम में हमेशा जगह मिलनी चाहिए। उनके साथ बीते कुछ सालों में अच्छा बर्ताव नहीं हुआ है। इससे उनके खेल पर भी असर हुआ है। जब आपका साथ देने वाला कोई नहीं होता है तो इसका सीधा असर आपके खेल और मनोबल पर पड़ता है।"

Advertisement

अश्विन ने अब तक भारत के लिए 66 टेस्ट, 111 वनडे और 46 टी-20 मैच खेले हैं। टेस्ट में अश्विन ने 345, वनडे में 150 और टी-20 में 52 विकेट लिए है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार