भारतीय क्रिकेट फैंस अभी तक रविचंद्रन अश्विन के संन्यास के सदमे से बाहर निकल पाए थे कि अश्विन के पिता रविचंद्रन ने एक ऐसा खुलासा किया है कि क्रिकेट जगत में फिर से भूचाल आ गया है। अश्विन के पिता ने कहा कि संन्यास के फैसले से उनके परिवार के कई लोगों को आश्चर्य हुआ, उन्होंने कहा कि वो चाहते थे कि उनका बेटा सीनियर राष्ट्रीय टीम के लिए खेलना जारी रखे।

Advertisement

रविचंद्रन ने आरोप लगाया कि उनके बेटे को अपमानित किया जा रहा था, जो उनके अनुसार अश्विन के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अचानक संन्यास लेने के कारणों में से एक हो सकता है। हालांकि रविचंद्रन ने अपने आरोप के बारे में विस्तार से नहीं बताया, लेकिन ऐसा लगता है कि वो विदेशी टेस्ट मैचों में अश्विन को लगातार मौके नहीं मिलने की ओर इशारा कर रहे थे। अश्विन संन्यास लेने के बाद गुरुवार सुबह ही चेन्नई पहुंच गए।

Advertisement

अश्विन के पिता रविचंद्रन ने न्यूज18 से बोलते हुए कहा, "मुझे भी (उनके संन्यास के बारे में) आखिरी समय में पता चला। रिटायर होना उनकी इच्छा और चाहत है, मैं इसमें हस्तक्षेप नहीं कर सकता, लेकिन जिस तरह से उन्होंने ये फैसला लिया, उसके कई कारण हो सकते हैं। केवल अश्विन ही जानते हैं, शायद हो सकता है कि उनका अपमान किया गया हो।"

रविचंद्रन ने आगे बोलते हुए कहा, "इसमें कोई संदेह नहीं है (परिवार के लिए ये भावनात्मक क्षण था) क्योंकि वो 14-15 साल से मैदान पर था। अचानक हुए बदलाव, संन्यासने हमें वाकई चौंका दिया। साथ ही, हम इसकी उम्मीद भी कर रहे थे क्योंकि अपमान हो रहा था। वो कब तक इन सब चीजों को बर्दाश्त कर सकता है? शायद, उसने खुद ही फैसला किया होगा। उनके दिमाग में क्या चल रहा था, मुझे नहीं पता। उन्होंने बस घोषणा कर दी। मैंने भी इसे पूरी खुशी के साथ स्वीकार कर लिया। मुझे इस बात से कोई परेशानी नहीं थी। लेकिन जिस तरह से उन्होंने संन्यास लिया, उससे एक तरफ मैं बहुत खुश था, दूसरी तरफ मैं खुश नहीं था क्योंकि उन्हें खेलना जारी रखना चाहिए था।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार