आईपीएल 2023 के 17वें मुकाबले में संजू सैमसन ने एक और बार आउट ऑफ बॉक्स थिंकिंग का इस्तेमाल किया और फिर से रविचंद्रन अश्विन को बैटिंग ऑर्डर में प्रमोशन दिया। चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ मुकाबले में राजस्थान ने अश्विन को पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा और अश्विन ने भी अपने कप्तान के इस फैसले को सही साबित करते हुए 22 गेंदों में 30 रनों की पारी खेली। अश्विन ने अपनी इस पारी के दौरान 1 चौका और 2 छक्के भी लगाए।

Advertisement

अश्विन के बल्ले से ये दोनों छक्के एक ही ओवर की लगातार दो गेंदों पर आए। अश्विन ने अपना डेब्यू मैच खेल रहे आकाश सिंह को निशाना बनाते हुए लगातार दो छक्के मारकर राजस्थान की पारी को गति प्रदान की। जबकि अश्विन के छक्के देखकर सीएसके के कप्तान एमएस धोनी काफी नाराज दिखे। धोनी विकेट के पीछे बेशक चुपचाप खड़े रहे लेकिन उनके चेहरा का रंग उड़ा हुआ देखा जा सकता था।

Advertisement

अश्विन के इन छक्कों का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वहीं, अगर राजस्थान की पारी पर गौर करें तो इस मैच में यशस्वी जायसवाल सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गए थे लेकिन जोस बटलर ने अपना शानदार फॉर्म यहां पर भी जारी रखा। बटलर ने मोईन अली की गेंद पर क्लीन बोल्ड होने से पहले 36 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली।

अश्विन के दो छक्के देखने के लिए यहां क्लिक करें

बटलर की इस पारी में 1 चौका और 3 छक्के भी देखने को मिले। बटलर के अलावा पड्डिकल ने 38 रन बनाए। जबकि रविचंद्रन अश्विन और शिमरोन हेटमायर की जोड़ी ने भी  30-30 रनों की अहम पारियां खेली। अगर इन दोनों के बल्ले से रन ना निकले होते तो शायद राजस्थान की टीम 172 तक कभी ना पहुंच पाती। हालांकि, अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या राजस्थान के गेंदबाज सीएसके के बल्लेबाजों को 172 से पहले रोक पाएंगे या नहीं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार