जोस बटलर के तूफानी अर्धशतक और प्रसिद्ध कृष्णा (3-22) और ओबेड मैककॉय (3-22) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने शुक्रवार (27 मई) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2022 के दूसरे क्वालीफायर मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 7 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। फाइनल में अब राजस्थान की टक्कर 29 मई को गुजरात टाइटंस से होगी।

Advertisement

बटलर ने इस सीजन अपना चौथा शतक जड़ा और 60 गेंदों में दस चौकों और छह छक्कों की बदौलत नाबाद 106 रनों की पारी खेली। विराट कोहली के बाद बटलर दूसरे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने एक आईपीएल सीजन में चार शतक जड़े हैं। 

बैंगलोर के 157 रनों के जवाब में राजस्थान ने 11 गेंद बाकी रहते हुए 2 विकेट गंवाकर ही जीत का लक्ष्य का हासिल कर लिया। बटलर के अलावा संजू सैमसन ने 23 रन और यशस्वी जायसवाल ने 21 रन की पारी खेली। 

बैंगलोर के लिए जोश हेजलवुड ने दो और वानिंदु हसरंगा ने एक विकेट हासिल किया। 

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बैंगलोर ने रजत पाटीदार के अर्धशतक के दम पर निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाए। पाटीदार ने 42 गेंदों में चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 58 रनों की पारी खेली।वहीं फाफ डु प्लेसिस ने 25 रन और ग्लेन मैक्सवेल ने 24 रन का योगदान दिया। 

Advertisement

राजस्थान के लिए गेंदबाजी में कृष्णा और मैककॉय ने तीन-तीन, वहीं रविचंद्रन अश्विन और ट्रेंट बोल्ट ने एक-एक विकेट लिया। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार