राजस्थान रॉयल्स के युवा खिलाड़ी रियान पराग (Riyan Parag) ने लीग मैच के दौरान आरसीबी के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल (Harshal Patel) के साथ अपने ऑन-फील्ड लड़ाई पर चुप्पी तोड़ी है। लाइव मैच के दौरान रियान पराग और हर्षल पटेल के बीच जुबानी जंग देखने को मिली। हालात इतने बिगड़ गए थे कि दोनों खिलाड़ियों के बीच हाथापाई तक की नौबत आ गई थी।

Advertisement

अब इस पूरे मामले पर रियान पराग ने चुप्पी तोड़ी है। लाइव स्ट्रीम के दौरान इस मुद्दे पर बोलते हुए रियान पराग ने कहा, 'हर्षल पटेल ने पिछले साल 2021 में जब हम मुंबई में खेल रहे थे आरसीबी के खिलाफ तब उसने मुझे आउट किया था। मैं चुपचाप वापस जा रहा था तो उसने हाथ से जेस्चर दिखाया कि निकल यहां से।'

Advertisement

रियान पराग ने आगे कहा, 'वो मैंने तब नहीं देखा था लेकिन जब मैं वापस होटल रूम में गया तब रिप्ले में मैंने उसे देखा। ये बात मेरे दिमाग में रह गई थी। तो जब मैंने इस आईपीएल में लास्ट मैच में उसे मारा तो मैंने भी हाथ से वही गेस्चर किया। ना तो मैंने उसे गाली दी और ना ही कुछ बोला। बस इतना हुआ था।'

बाद में जो हुआ था वो सिराज ने फालतू का बुलाया था मुझे। जब इनिंग्स खत्म हुआ मैंने छक्का मारा मैं वापस जा रहा था फिर सिराज मुझे बुलाता है और कहता है ओए इधर आ। बच्चा है बच्चे की तरह रह समझ गए। फिर मैंने उससे कहा भैया आपको तो मैं दिखाई ही नहीं दे रहा आपको तो मैं कुछ बोल ही नहीं रहा।'

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार