Rajasthan Royals vs Punjab Kings, Dream 11 Team

Advertisement

IPL 2023 का आठवां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। इन दोनों ही टीमों ने जीत के साथ अपने आईपीएल सीजन 16 की शुरुआत की है। पंजाब किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को DLS विधि के तहत 7 रनों से हराया था, वहीं राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 72 रनों से मात दी थी।

Advertisement

इस मुकाबले में कप्तान के तौर पर सबसे अच्छी पिक विकेटकीपर बैटर जोस बटलर होंगे। पिछले साल के ऑरेंज कैप होल्डर जोस बटलर ने इस साल भी तूफानी अंदाज में आईपीएल की शुरुआत की है। पिछले मैच में बटलर ने महज 22 गेंदों पर 7 चौके और 3 छक्के जड़कर 54 रन बनाए थे। उनका स्ट्राइक रेट भी 245.45 का रहा था। ऐसे में उनकी फॉर्म को देखते हुए उन्हें ही कप्तान बनाया जाना चाहिए। उपकप्तान के तौर पर शिखर धवन, संजू सैमसन, या सैम करन पर दांव खेला जा सकता है।

RR vs PBKS: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - बुधवार, 05 अप्रैल 2023
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू - बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम

RR vs PBKS, Pitch Report

Advertisement

बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम राजस्थान रॉयल्स का दूसरा होम ग्राउंड है। यहां बैट और बॉल के बीच एक मज़ेदार कॉम्पिटिशन देखने को मिल सकता है। यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम की तुलना में दूसरी इनिंग में बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा हो सकता है। पिच का औसत स्कोर 150 से 170 रनों के बीच रहेगा।

RR vs PBKS Team News

पंजाब किंग्स - साउथ अफ्रीका के सभी खिलाड़ी अपनी आईपीएल टीमों से जुड़ चुके हैं, ऐसे में पंजाब किंग्स के स्टार गेंदबाज़ कगिसो रबाडा राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सेलेक्शन के लिए उपलब्ध हो सकते हैं।

Advertisement

RR vs PBKS Head-to-Head

कुल - 24
राजस्थान रॉयल्स - 14
पंजाब किंग्स - 10

RR vs PBKS: Where to Watch?

Advertisement

यह मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। क्रिकेट फैंस आईपीएल के मैच ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर भी इन्जॉय कर सकते हैं।

RR vs PBKS Dream 11 Team

विकेटकीपर- जोस बटलर (कप्तान), संजू सैमसन, भानुका राजपक्षे
बल्लेबाज- शिखर धवन, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जायसवाल
ऑलराउंडर - सैम करन (उपकप्तान)
गेंदबाज- युजवेंद्र चहल, ट्रेंट बोल्ट, कगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह

Advertisement

Punjab Kings Probable Playing XI 

प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), शिखर धवन (कप्तान), भानुका राजपक्षे, जितेश शर्मा, सिकंदर रजा, सैम करन, शाहरुख खान, नाथन एलिस/कगिसो रबाडा, हरप्रीत बरार, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह

Rajasthan Royals Probable Playing XI 

Advertisement

जोस बटलर (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, जेसन होल्डर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, केएम आसिफ, युजवेंद्र चहल

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार