अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान (Rashid Khan BBL) ने बिग बैश लीग में में अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से टी-20 क्रिकेट में दो अनोखे रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। ब्रिस्बेन हीट के खिलाफ बुधवार (12 जनवरी) को खेले गए सीजन के अपने आखिरी मैच में राशिद ने अपने कोटे के चार ओवरों में सिर्फ 17 रन देकर 6 विकेट हासिल किए और एडिलेड स्ट्राइकर्स को 71 रनों के बड़े अंतर से मुकाबला जिताया।
बता दें कि यह राशिद के टी-20 करियर का 300वां मुकाबला भी था।
पांच बल्लेबाज 0 पर
राशिद ने जिन 6 खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया, उनमें से 5 खिलाड़ी अपना खाता भी नहीं खोल सके और बाकी एक बल्लेबाज सिर्फ 1 रन बना पाया। राशिद दुनिया के पहले गेंदबाज हैं, जिन्होंने एक टी-20 मैच में पांच या उससे ज्यादा खिलाड़ियों को 0 पर आउट किया।
पांच बांए हाथ के बल्लेबाज
राशिद पहले गेंदबाज हैं, जिन्होंने एक टी-20 मैच में पांच या उससे ज्यादा बांए हाथ के बल्लेबाजों को आउट किया है।
अफरीदी-शाकिब की बराबरी
यह चौथी बार है जब राशिद ने एक टी-20 में पांच या उससे ज्यादा विकेट चटकाए हैं। इसके साथ ही वह एक टी-20 मैच में सबसे ज्यादा बार 5 या ज्यादा विकेट लेने के मामले में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके अलावा शाहीन अफरीदी औऱ शाकिब अल हसन ने भी चार बार यह कारनामा किया है।
डेविड विजे ने सबसे ज्यादा छह बार और लसिथ मलिंगा ने पांच बार एक टी-20 में पांच या ज्यादा विकेट लिए हैं।