सेंचुरियन, 14 जनवरी (CRICKETNMORE)| साउथ अफ्रीका ने सुपरस्पोर्ट पार्क मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन रविवार को अपनी पहली पारी में 335 रन बनाए। इस पारी में भारत के लिए सबसे ज्यादा 4 विकेट रविचंद्रन अश्विन ने चटकाए। इसके साथ ही उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 

Advertisement

अश्विन ने 38.5 ओवर में 113 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। इसके साथ ही वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच की पहली पारी में चार विकेट हासिल करने वाले पहले भारतीय स्पिनर बन गए हैं। उनसे पहले अनिल कुंबले और हरभजन सिंह जैसे दिग्गज स्पिनर भी साउथ अफ्रीका की धरती पर यह कमान नहीं कर पाए थे। क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS

 
Advertisement

 

साउथ अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा 94 रन सलामी बल्लेबाज एडिन मार्कराम ने बनाए। वहीं हाशिम अमला ने 82 और कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 63 रनों का योगदान दिया। 

मेजबान टीम ने पहले दिन (शनिवार) का अंत छह विकेट के नुकसान पर 269 रनों के साथ किया था। क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS

दूसरे दिन प्लेसिस ने एक छोर संभाले रखा और टीम के स्कोर को 300 के पार पहुंचाया। इसमें उन्हें केशव महाराज (18) और कागिसो रबादा (11) का अच्छा साथ मिला। 

Advertisement

भारत की तरफ से रविचंद्रन अश्विन ने चार विकेट लिए। ईशांत शर्मा को तीन विकेट मिले जबकि मोहम्मद शमी को दो सफलताएं मिलीं। दो बल्लेबाज रन आउट हुए।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार