21 सितंबर,(CRICKETNMORE)। ग्रुप स्टेज में हॉंग-कॉंग और पाकिस्तान पर जीत हासिल करने के बाद टीम इंडिया सुपर 4 राउंड में शुक्रवार को बांग्लादेश से भिड़ेगी। वहीं बांग्लादेश ने पहले मैच में श्रीलंका को हराया,जबकि दूसरे मैच में उसे अफगानिस्तान के हाथों हार का सामना करना पड़ा। 

Advertisement

इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव पक्का है। पाकिस्तान के खिलाफ हुए मैच का हिस्सा रहे ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या एशिया कप से बाहर हो गए हैं। इस मुकाबले में पांड्या की जगह ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को मौका मिल सकता है। दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS

Advertisement

जडेजा लंबे समय से भारत की वनडे टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने जुलाई 2017 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना आखिरी वनडे मैच खेला था।

जडेजा अब तक खेले गए 136 वनडे मैचों में 155 विकेट हासिल कर चुके हैं, जिसमें उनका बेस्ट प्रदर्शन 36 रन देकर 5 विकेट रहा है।

संभावित प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन (उपकप्तान), अंबाती रायडू, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी, दिनेश कार्तिक, दीपक चहर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार