मुंबई, 1 मई (CRICKETNMORE)| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण के प्ले-ऑफ की दौड़ से लगभग बाहर हो चुकी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर आज दिन में चार बजे से खेले जाने वाले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपनी औपचारिकता पूरी करने उतरेगी। 

Advertisement

हालांकि आरसीबी अभी भी प्लेऑफ में जगह बना सकती है। लेकिन इसके लिए उसे अपने बाकी बचे चार मैचों में बड़े अंतर से जीत हासिल करन होगी और उसके बाद दूसरी टीमों के परिणाम उसके लिए प्लेऑफ की राह बना सकते हैं। लेकिन इसकी उम्मीद काफी कम है।  

Advertisement

वानखेड़े स्टेडियम में दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने होंगी। इससे पहले आईपीएल के 12वें मैच में 14 अप्रैल को मुंबई ने बेंगलोर को उसी के घर में चार विकेट से हराया था। 

इस सीजन में अब तक खेले गए नौ में से सात मैचों में जीत के साथ मुंबई आठ टीमों की तालिका में दूसरे स्थान पर है, वहीं बेंगलोर पिछले मैच में मिली शर्मनाक हार के बाद आईपीएल के प्ले-ऑफ दौर से बाहर हो गई है। उसे अपने बाकी बचे चार मैचों में केवल औपचारिकता पूरी करने उतरना है। उसका लक्ष्य इन मैचों में अच्छा प्रदर्शन कर प्रतिष्ठा के साथ टूर्नामेंट से बाहर जाने का होगा।

मुंबई के लिए बेंगलोर के खिलाफ जीत हासिल करना कोई मुश्किल बात नहीं होगी। अपने घरेलू मैदान पर होने वाले इस मैच के कारण उसके लिए जीत हासिल करना और भी आसान होगा। 

Advertisement

टीमें (संभावित) : 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), श्रीनाथ अरविंद, सैमुएल बद्री, स्टुअर्ट बिन्नी, युजवेंद्र चहल, एबी डिविलियर्स, क्रिस गेल, केदार जाधव, मनदीप सिंह, एडम मिल्ने, पवन नेगी ।

Advertisement

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, जोस बटलर,हरभजन सिंह, मिशेल मैक्लेघन, लसिथ मलिंगा, हार्दिक पांड्या, पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), केरन पोलार्ड, नीतीश राणा, क्रुनाल पांड्या

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार