Royal Challengers Bangalore vs Mumbai Indians, Dream 11 Team

Advertisement

IPL 2023 का पांचवां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बैंगलोर में खेला जाएगा। इन दोनों ही टीमों को अपने पहले मैच से पहले कई बड़े झटके लगे हैं। MI के स्टार गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह और झाई रिचर्डसन चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। वहीं RCB की टीम से जोश हेजलवुवड और रजत पाटिदार अनफिट होने के कारण कुछ मुकाबले मिस कर सकते हैं। वानिन्दु हसरंगा भी इंटरनेशनल ड्यूटी के कारण टीम का हिस्सा अब तक नहीं बने हैं।

इस मैच में आप 17.50 करोड़ के खिलाड़ी यानी कैमरून ग्रीन पर दांव खेल सकते हैं। कैमरून ग्रीन आपको बैटिंग और बॉलिंग दोनों से ही पॉइंट्स दिला सकते हैं। ग्रीन ने टी20 क्रिकेट में 173.75 की स्ट्राइक रेटसे 139 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 5 विकेट भी झटके हैं। उपकप्तान के तौर पर सूर्यकुमार यादव, फाफ डु प्लेसिस या विराट कोहली को चुनना अच्छा फैसला होगा।

RCB vs MI: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - रविवार, 02 अप्रैल 2023
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू - एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बैंगलोर

RCB vs MI, Pitch Report

यह मुकाबला एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बैंगलोर में खेला जाएगा। इस मैदान की बाउंड्री छोटी है, ऐसे में रनों का अंबार लगना लगभग तय है। यहां बल्लेबाज़ गेम इन्जॉय करते हैं। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी करना चाहेगी।

RCB vs MI Head-to-Head

कुल - 30
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - 13
मुंबई इंडियंस - 17

RCB vs MI Team News:

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - जोश हेजलवुड फिट नहीं हैं, वहीं वानिन्दु हसरंगा इंटरनेशनल ड्यूटी के कारण टीम से नहीं जुड़े हैं। रजत पाटिदार भी फिटनेस के कारण शुरुआती मुकाबले मिस कर सकते हैं।

मुंबई इंडियंस - जसप्रीत बुमराह टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। वह चोटिल हैं।

RCB vs MI: Where to Watch?

यह मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। क्रिकेट फैंस आईपीएल के मैच ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर भी इन्जॉय कर सकते हैं।

RCB vs MI Dream 11 Team

विकेटकीपर - ईशान किशन
बल्लेबाज- विराट कोहली, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, फाफ डु प्लेसिस (उपकप्तान)
ऑलराउंडर - ग्लेन मैक्सवेल, माइकल ब्रेसवेल, कैमरून ग्रीन (कप्तान)
गेंदबाज- जोफ्रा आर्चर, मोहम्मद सिराज, रीस टॉप्ली

Royal Challengers Bangalore Probable Playing XI 

फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, माइकल ब्रेसवेल, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), डेविड विली, शाहबाज़ अहमद, हर्षल पटेल, रीस टॉपले, मोहम्मद सिराज, कर्ण शर्मा

Mumbai Indians Probable Playing XI 

रोहित शर्मा (कप्तान), कैमरून ग्रीन, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, ऋतिक शौकीन, जोफ्रा आर्चर, शम्स मुलानी, पीयूष चावला/कुमार कार्तिकेय, जेसन बेहरेनडॉर्फ

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार