IPL 2022: विराट कोहली का बल्ला उनसे रूठ चुका है फॉर्म ने भी उनका साथ छोड़ दिया है। आईपीएल 2022 में अब तक खेले गए 9 मैचों में 16 की औसत और 119.63 के स्ट्राइक रेट से किंग कोहली ने महज 128 रन बनाए हैं। नंबर 3 पर भी खेला और ओपनिंग करके भी देखी लेकिन, विराट कोहली के बल्ले से रन की जगह केवल निराशा ही निकली।

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मैच में विराट कोहली बतौर सलामी बल्लेबाज खेलते हुए नजर आए। विराट कोहली ने 10 गेंदों पर 9 रन बनाए और प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर कैच आउट हो गए। 20 साल के युवा क्रिकेटर रियान पराग ने उनका कैच पकड़ा था। वहीं कैच पकड़ने के बाद जिस तरह ने रियान पराग ने विकेट का जश्न मनाया वो देखने लायक था।

Advertisement

विराट कोहली का कैच पकड़ते ही रियान पराग अजीब तरह से डांस करते हुए नजर आए। रियान पराग की इस हरकत के बाद कुछ फैंस ने निराशा भी जताई। बहरहाल, कुछ भी हो वक्त बदलने में देर नहीं लगती है। हालात फिर से बदलेंगे, किंग कोहली फिर से रन बनाएंगे।

रियान पराग ही वो खिलाड़ी होंगे जो विराट कोहली की जबरदस्त पारी के बाद अजीब तरह से डांस करने की बजाए उनकी वाहवाही करेंगे। वहीं अगर आरसीबी और आरआर के बीच खेले गए मैच की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स ने इस मुकाबले में 29 रनों से जीत दर्ज करने में कामयाबी पाई।

राजस्थान ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में 144 रन बनाए थे। राजस्थान की इस पारी के हीरो रियान पराग ही थे। रियान पराग ने 31 गेंदों पर नाबाद 56 रनों की पारी खेली। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया था।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार