Smriti Mandhana Record: भारतीय महिला क्रिकेट टीम (India Women's Cricket Team) की स्टार बैटर स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने रविवार 11 मई को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ वनडे ट्राई सीरीज के फाइनल में 101 बॉल पर 116 रनों की शानदार शतकीय पारी खेलते हुए इतिहास रच दिया। गौरतलब है कि स्मृति मंधाना ने टीम इंडिया की मौजूदा कैप्टन हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) का एक महारिकॉर्ड तोड़ा है जिसके साथ ही वो ODI फॉर्मेट में इंडियन वुमेंस टीम की सिक्सर क्वीन बन गईं हैं।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, स्मृति मंधाना ने श्रीलंका के खिलाफ ट्राई सीरीज के फाइनल में 15 चौके और 2 छक्के जड़े जिसके साथ ही अब वो ODI फॉर्मेट में हरमनप्रीत कौर का रिकॉर्ड तोड़ते हुए सबसे ज्यादा छक्के ठोकने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। उन्होंने 102 पारियों में 54 छक्के जड़ते हुए ये महारिकॉर्ड अपने नाम किया है। बात करें अगर हरमनप्रीत कौर की तो उनके नाम 146 मैचों की 126 पारियों में 53 छक्के दर्ज हैं।

Advertisement

भारत के लिए ODI फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाली महिला खिलाड़ी

स्मृति मंधाना - 102 मैचों की 102 पारी में 54 छक्के
हरमनप्रीत कौर - 146 मैचों की 126 पारियों में 53 छक्के
ऋचा घोष - 37 मैचों की 35 पारियों में 21 छक्के
मिताली राज - 232 मैचों की 211 पारियों में 19 छक्के
दीप्ति शर्मा - 106 मैचों की 91 पारियों में 15 छक्के

टीम इंडिया ने श्रीलंका को दिया 343 रनों का लक्ष्य

कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जा रहे ट्राई सीरीज के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया था जिसके बाद उन्होंने स्मृति मंधाना (116), हरलीन देओल (47), हरमनप्रीत कौर (41), और जेमिमा रोड्रिग्स (44) की शानदार पारियों के दम पर 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 342 रन बनाए।

Advertisement

Also Read: LIVE Cricket Score

कुल मिलाकर यहां से अब ये मैच जीतने के लिए मेजबान टीम श्रीलंका को 50 ओवर में 343 रन बनाने होंगे। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि घरेलू परिस्थितियों में लंकाई टीम ये लक्ष्य हासिल कर पाती है या नहीं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार