25 जून, नई दिल्ली।एलेक्स हेल्स (133*) और जेसन रॉय (112*) के शतकों की बदौलत दूसरे वन डे मुकाबले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को रिकॉर्डतोड़ 10 विकेट से हरा दिया। श्रीलंका के पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 254 रन बनाए और इसके जवाब में इंग्लैंड ने 34.1 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 256 रन बनाकर  जीत दर्ज की। इंग्लैंड ने इसी के साथ पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। इस सीरीज का पहला वन डे मैच टाई रहा था। 

Advertisement

इस एतेहासिक जीत में कई रिकॉर्ड बने, आइए डालते हैं इन रिकॉर्ड्स पर एक नजर।

Advertisement

# एलेक्स हेल्स (133 नाबाद) और जेसन रॉय (112 नाबाद) की बेहतरीन पारियों की बदौलत इंग्लैंड ने बिना ‍कोई विकेट खोए सबसे बड़ा टारगेट हासिल करने का न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड तोड़ा दिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के नाम पर था। साल 2015 में न्यूजीलैंड ने जिम्बाब्वे के खिलाफ बिना कोई विकेट गवाये बिना 236 रन बनाकर मैच जीता था। 

# हेल्स और रॉय के बीच हुई 256 रनों की साझेदारी इंग्लैंड की तरफ से वन डे क्रिकेट में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले यह रिकॉर्ड एंड्रयू स्ट्रॉस और जोनाथन ट्रॉट के नाम पर था जिन्होंने 2010 में बांग्लादेश के खिलाफ 250 रन की पार्टनरशिप की थी।

# यह दूसरा मौका है जब इंग्लैंड के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने शतक जड़ा है। इससे पहले साल 2003 में इंग्लैंड के लिए मार्कस ट्रेस्कोथिक और विक्रम सोलंकी की सलामी जोड़ी ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ शतक बनाए थे।

# इंग्लैंड की पारी के 29वें में गेंदबाजी करने आए सिकुग्गे प्रसन्ना ने एक ओवर में 27 रन लुटा दिए। इसके साथ ही वह इंग्लैंड के खिलाफ एक ओवर में सबसे ज्यादा रन देने वाले गेंदबाज बन गए हैं। साल 2007 में ओवल में हुए मुकाबले में भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने एक ओवर में 30 रन दिए थे। 

Advertisement

# इंग्लैंड ने 95 गेंद बाकी रहते हुए इंग्लैंड को मात दे दी। 250 रन से ऊपर के टारगेट का पीछा करते हुए इतनी गेंद बाकी रहने के हिसाब से यह वन डे क्रिकेट की सबसे बड़ी जीत। इससे पहले साल 2014 में केन्या ने 86 गेंद बाकी रहते हुए नीदरलैंड्स को मात दी थी। 

# हेल्स और रॉय के बीच हुए 256 रन की साझेदारी श्रीलंका के खिलाफ वन डे क्रिकेट में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। इन दोनों की जोड़ी ने भारत के दिग्गज बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली का 18 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा। सचिन और सौरव की सलामी जोड़ी ने 1998 में कोलोंबो के मैदान पर श्रीलंका के खिलाफ 252 रनों की पार्टनरशिप की थी। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार