26 अक्टूबर। आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप क्वालीफायर के 35वें मुकाबले में नाइजीरिया को आयरलैंड की टीम ने 8 विकेट से हरा दिया। नाइजीरिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 9 विकेट पर 66 रन बनाए तो वहीं दूसरी ओर आयरलैंड की टीम 2 विकेट खोकर केवल 7वें ओवर में ही मैच को जीत लिया।

Advertisement

आयरलैंड की जीत में आयरलैंड के ओपनिंग बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग और  केविन ओ ब्रायन ने एक खास रिकॉर्ड टी-20 क्रिकेट में बना दिया है। पॉल स्टर्लिंग और केविन ओ ब्रायन टी-20 इंटरनेशनल में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनानें वाले बल्लेबाज बन गए हैं। 

Advertisement

पॉल स्टर्लिंग ने साल 2019 में अबतक 18 मैच खेलकर 694 रन बनाए हैं तो वहीं केविन ओ ब्रायन ने 21 मैच खेलकर 690 रन बनाए हैं। ऐसा कर दोनों आयरलैंड के बल्लेबाजों ने शिखर धवन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

 शिखर धवन ने साल 2018 में टी20 इंटरनेशनल में कुल 689 रन बनाए थे। कोहली ने साल 2016 में 641 रन टी-20 इंटरनेशनल में बनाए थे। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार